Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टोटल टीवी से चंदन प्रताप सिंह का इस्तीफा!

खबर है कि टोटल टीवी के लांचिंग से इस चैनल के साथ काम कर रहे चंदन प्रताप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. चंदन यहां आउटपुट हेड और पोलिटिकल एडिटर के रूप में कार्य कर रहे थे और प्राइम टाइम के एंकर थे. इस्तीफे के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि नए प्रबंधन के टोटल टीवी में काम संभालने के बाद पुराने दौर के सभी लोगों को एक-एक कर जाने के क्रम में चंदन ने भी सामंजस्य न बनते देख अब अपना इस्तीफा भेज दिया है.

चंदन 21 साल से मीडिया में हैं और स्टार न्यूज, जी न्यूज, जनमत समेत कई जगहों पर काम कर चुके हैं. उन्होंने पत्रकारिता का अपना करियर 1989 में शुरू किया था. टोटल टीवी की लांचिंग डायरेक्टर न्यूज के रूप में विनोद मेहता, सीईओ के रूप में पार्थो घोष, चैनल हेड के रूप में शैलेश और आउटपुट हेड के रूप में चंदन प्रताप सिंह ने कराई थी. सूत्रों का कहना है कि चंदन ने अपना इस्तीफा प्रबंधन के पास भेज दिया है पर उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं, यह नहीं पता चल पाया है. इस्तीफे के बारे में भड़ास4मीडिया ने जब चंदन प्रताप से संपर्क किया तो उन्होंने ऐसी खबरों को अफवाह करार दिया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. xyz

    February 22, 2011 at 4:08 pm

    are chandan ji ne total tv chor dia……ap kya hoga total ka…??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...