Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ट्रिब्यून समाचार पत्र समूह में चिंगारियां भड़कीं, सात कर्मचारी सस्पेंड

चंडीगढ़ : लगभग 130 बरस पुराने ट्रिब्यून समाचार पत्र समूह में पिछले सप्ताह से सुलग रही चिंगारियां भड़क उठी है. समाचार प्रबंधन ने ट्रिब्यून कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों सहित कुल सात कर्मचारियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया. बुधवार को कर्मचारियों ने एक रैली कर प्रबंधन को दो दिन में निलंबन वापिस लेने को कहा है और ट्रिब्यून ट्रस्ट से अपील की है कि संस्थान में शांति बहाल करने के लिए समुचित कदम उठाये.

चंडीगढ़ : लगभग 130 बरस पुराने ट्रिब्यून समाचार पत्र समूह में पिछले सप्ताह से सुलग रही चिंगारियां भड़क उठी है. समाचार प्रबंधन ने ट्रिब्यून कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों सहित कुल सात कर्मचारियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया. बुधवार को कर्मचारियों ने एक रैली कर प्रबंधन को दो दिन में निलंबन वापिस लेने को कहा है और ट्रिब्यून ट्रस्ट से अपील की है कि संस्थान में शांति बहाल करने के लिए समुचित कदम उठाये.

जिन कर्मचारी नेताओं को निलंबित किया गया है उन में ट्रिब्यून कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलबीर सिंह जंडू, महासचिव अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष राजीव कपलिश, कार्यकारिणी के सदस्य बलविंदर सिप्रे, चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जगतार सिंह सिद्धू, सुरिंदर सिंह और बलविंदर सिंह जम्मू शामिल हैं. इस घटनाक्रम के चलते जहां यूनियन ने एक वरिष्ठ प्रबंधक पर एक महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है वहीं प्रबंधन ने इस पत्रकार पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है.

चंडीगढ़ से प्रकाशित होने वाले दो पंजाबी समाचार पत्रों में इस घटनाक्रम के समाचार छपे हैं (कतरनों की छवियां संलग्न हैं) और पत्रकार समुदाय में घटनाक्रम पर गहरी चिंता नज़र आरही है. लंबे समय तक कर्मचारियों तथा प्रबंधकों में स्वस्थ संबंधों की मिसाल माने जाने वाले ट्रिब्यून समाचार पत्र समूह के प्रबंधन और कर्मचारियों में लगातार कई वर्ष से तनाव चला आरहा है. यह प्रकाशन समूह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा असर रखता है इसलिए इसमें तनाव का पूरे क्षेत्र के पाठकों पर असर पड़ सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rahul

    March 10, 2011 at 6:24 am

    Tribune management is group of crap!!!! There only moto is to fill there pocket and to disturb the dignity of name (Tribune)…May god curse them badly and demolished there structure..we really support the union and tribune employees

  2. Balwinder Sipray

    March 13, 2011 at 7:51 pm

    Mr. Rahul is 101 per cent right. The Tribune is run by a Public Trust bt some top officials of The Tribune Management r trying make it their own personal property or they have started to think that they r the ‘Proprietors’ of this institution, General Manager Sanjay Hazari thinks that by finishing democratically elected and registered and recognised The Tribune Employees Union, he may really become the ‘proprietor’ of the Tribune. so for this, he has got suspended 12 democratically elected office bearers and executive members and other leaders of the Union on BASELESS charges including its President, Senior Vise President and General Secretary. bt he will never succeed…>>>>

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...