: प्रबंधन को दिया पन्द्रह दिन का नोटिस : चंडीगढ़ में दैनिक ट्रिब्यून के निलंबित कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पांच कर्मचारी कल से 48 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इनलोगों ने प्रबंधन को निलंबित कर्मचारियों को वापस लेने के लिए प्रबंधन को नोटिस दिया है. साथ सीधी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.
शुक्रवार से यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह जंडू, उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, अशोक शर्मा, कार्यकारी समिति के सदस्य बलविंदर सिप्रे और ओमवीर दो दिनों के भूख हड़ताल पर बैठे हैं. प्रबंधन ने इस सभी लोगों को निलंबित किया हुआ है. निलंबित कर्मचारियों ने प्रबंधन को पन्द्रह दिन का नोटिस दिया है. इन लोगों ने नोटिस में कहा है कि अगर सभी का निलंबन वापस नहीं हुआ तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे.
कर्मचारियों कहा है कि वे कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही हड़ताल करने और करवाने जैसा कदम भी उठा सकते हैं. ट्रिब्यून एम्पलाइज यूनियन की मांगों के समर्थन में कुछ दूसरी यूनियने भी जुटने लगी हैं. चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने भी अपने समर्थन का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन अभी झुकने के मूड में नहीं है.
गौरतलब है कि ट्रिब्यून में पूरा मामला उस समय गरम हुआ जब एक महिला कर्मचारी की गाड़ी रोकी गई. मैनेजर कर्नल काहलो पर कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने अभद्रता का आरोप लगाया. दूसरे दिन कर्मचारी संघ के कई दर्जन लोग मैनेजर कर्नल काहलो के केबिन में घुस गए. उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद प्रबंधन ने एक बैठक कर ग्यारह लोगों का निलंबन करते हुए छह को नोटिस थमा दिया था.
चंडीगढ़ से महेंद्र सिंह राठौड़ की रिपोर्ट.












sameer singh
April 10, 2011 at 6:35 am
managment ne yah galat kiya hai. sabhi logo ko vapas lena hoga aaj nahi to kal essha jarur hoga. sabhi log tiribune union ke sath hai. jai hogi bus time ki baat hai.