Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

डा. अशोक को मिला पीआरएसआई नेशनल लीडरशिप अवार्ड

: पश्चिम बंगाल के सूचना एवं संस्‍कृति मंत्री ने दिया सम्‍मान :  जनसंपर्क के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी संस्था पब्लिक रिलेशंस सोसाएटी ऑफ इंडिया के बत्तीसवें अधिवेशन में मूल रूप से उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क सेवाओं के अधिकारी और इन दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार शर्मा को पश्चिम बंगाल के सूचना एवं संस्कृति मंत्री डॉ. सौमेंद्र नाथ बेरा द्वारा जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पीआरएसआई नेशनल लीडरशिप अवार्ड-2010 से सम्मानित किया गया.

: पश्चिम बंगाल के सूचना एवं संस्‍कृति मंत्री ने दिया सम्‍मान :  जनसंपर्क के क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी संस्था पब्लिक रिलेशंस सोसाएटी ऑफ इंडिया के बत्तीसवें अधिवेशन में मूल रूप से उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क सेवाओं के अधिकारी और इन दिनों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार शर्मा को पश्चिम बंगाल के सूचना एवं संस्कृति मंत्री डॉ. सौमेंद्र नाथ बेरा द्वारा जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पीआरएसआई नेशनल लीडरशिप अवार्ड-2010 से सम्मानित किया गया.

डॉ. शर्मा के अलावा कोलाकाता के मणि शंकर मुखर्जी एवं जेएम कौल, हरियाणा के सूचना एवं पीआर सचिव केके खंडेलवाल, दिल्‍ली के प्रो. सुभाष सूद एवं चेन्‍नई के आरके बारातन को भी अशोककार्यक्रम में सम्‍मानित किया गया. पीआरएसआई के इस तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत के 300 से ज्यादा जनसंपर्क विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं.

पुरस्कार वितरण से पहले अधिवेशन का दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि डॉ. बेरा ने कहा की कुशल जनसंपर्क प्रोफेशनल अपनी सीमाओं में रहकर भी अकल्पनीय उपलब्धियां हासिल कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि जनसंपर्क की सार्थकता इसमें है कि लोग आपको आपके कार्यों से पहचानें और जिस किसी संस्‍थान के लिए काम करें उसे आपकी विश्वसनीयता का लाभ मिले.

इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ पब्लिक रिलेशंस के अध्यक्ष रिचर्ड लीनिंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसंपर्क विशेषज्ञों को अनैतिक कार्य नहीं करने चाहिए और इनकार करना भी आना चाहिए. उन्होंने कहा जनसंपर्क का आधार भरोसा है और इसमें वही कामयाब हो सकता है जिसके बारे में लोगों का विश्‍वास सदा कायम रहे.

पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने अध्यक्षीय भाषण में अतिथियों और पुरस्कार विजेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भविष्य में मंचजनसंपर्क के क्षेत्र में सामाजिक नेटवर्किंग और मोबाइल तकनीकों का महत्व बढेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह राजनीति, पत्रकारिता, उद्योग, मेडिकल और इंजीनियरिंग के पेशों से चंद गैर-जिम्मेदार लोगों की हरकतों से लोगों का भरोसा ख़त्म नहीं हुआ है, वैसे ही जनसंपर्क में अनैतिक दांवपेंच आजमाने वालों से इस पेशे के अस्तित्व को अपूरणीय नुकसान नहीं होगा.

सम्मेलन में कोलकाता के पुलिस कमिश्नर सीपी गौतम ने खास तौर से शिरकत की और जनसंपर्क को पुलिस का कमजोर पक्ष बताते हुए कहा कि कोई चाहे कितना भी गुडवर्क करने का दावा करे, अगर उसका जनसंपर्क अच्‍छा नहीं है तो लोग उसकी एक ग़लती को भी माफ़ नहीं करेंगे.

सम्मेलन में देश में अक्षय पात्र योजना के संचालक तथा इनफिनिटी समूह के अध्यक्ष रविन्द्र चमड़िया को कारपोरेट जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु विशेष सम्मान दिया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dhirendra pratap singh

    December 17, 2010 at 10:44 am

    badhai ho dr sharma ji—
    dhirendra dehradun

  2. डॉ. अशोक कुमार शर्मा

    December 17, 2010 at 5:43 pm

    अत्यंत आभारी हूँ आपकी बधाई का, धीरेन्द्र प्रताप भाई!
    डॉ. अशोक कुमार शर्मा

  3. Arvind Sharma

    December 19, 2010 at 4:45 am

    बधाई
    Arvind

  4. anju

    December 18, 2010 at 10:01 am

    सर आपको बहुत बहुत बधाई हो….ये तो बहुत छोटी सी उपलब्धि है आपके व्यक्तित्व के सामने..
    पुन: सादर प्रणाम के साथ अंजु

  5. Akshay Kaushik

    December 19, 2010 at 4:00 am

    Many congratulations sir..

  6. Arvind Sharma

    December 19, 2010 at 4:46 am

    बधाई
    Arvind

  7. naveen pandey

    December 19, 2010 at 8:42 am

    Ashok ji
    bahut bahut badhai aapko .abhi to aapki kai aur uplbhdhiyan baaki hain.
    punah badhai.
    aapkka
    Naveen Pandey
    Dainik Janvaani
    haridwar

  8. viren dangwal

    December 21, 2010 at 4:05 am

    badhai ashok,jame raho!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...