Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

डीजी केबल में करोड़ों का घपला, तीन हिरासत में

इंदौर समेत देश के 14 राज्‍यों के 125 से ज्‍यादा स्‍थानों पर फैले डीजी केबल नेटवर्क में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का खुलासा हुआ है. घपले का मामला सामने आने के बाद कंपनी प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच शुरू कर दी है. मुंबई से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इंदौर को अपने कब्‍जे में लेने के बाद प्रबंधन ने पूरे एमपी में 140 लोगों की छुट्टी कर दी है.

इंदौर समेत देश के 14 राज्‍यों के 125 से ज्‍यादा स्‍थानों पर फैले डीजी केबल नेटवर्क में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का खुलासा हुआ है. घपले का मामला सामने आने के बाद कंपनी प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की जांच शुरू कर दी है. मुंबई से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. इंदौर को अपने कब्‍जे में लेने के बाद प्रबंधन ने पूरे एमपी में 140 लोगों की छुट्टी कर दी है.

काफी दिनों से डीजी केबल प्रबंधन को इंदौर समेत मध्‍य प्रदेश के कई स्‍थानों से आर्थिक हेराफेरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रबंधन ने इसकी प्रारंभिक जांच कराई. पुष्टि होने के बाद कंपनी के एमडी-सीईओ जगजीत सिंह कोहली ने मुंबई क्राइम ब्रांच में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई. तहकीकात के बाद क्राइम ब्रांच ने मुंबई से राजेश सोनी, तरेंद्र सिंह और सचिन धूपड़ को हिरासत में लिया, जबकि अन्‍य कई संदिग्‍ध अपनी गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए फरार हो गए.  क्राइम टीम ने डीजी केबल इंदौर के सर्वेसर्वा महिपाल सिंह रात को मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा तो वो लैपटॉप-सामान छोड़ कर भाग निकले.

इधर, कंपनी की एक टीम जब इंदौर पहुंची तो केबल के कुछ लोगों ने कलेक्‍टर तथा एसएसपी से इसकी शिकायत की, जिसके बाद तत्‍काल पुलिस मौके पर पहुंची. जब पुलिस को असलियत का पता चला तो वह बैरंग वापस लौट गई. इसके बाद टीम ने दस वरिष्‍ठों समेत 140 लोगों को कंपनी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया. अभी इस मामले की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि यह घपला लगभग 28 करोड़ रुपये का है. इस पूरे घपले का सूत्रधार महिपाल सिंह रावत को बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि ऑफ एडजस्‍टमेंट के नाम पर निकाली गई एक बड़ी धनराशि कभी कर्मचारियों को नहीं दी गई. केबल ऑपरेटरों की तनख्‍वाह दी गई. दूसरों के नाम पर खुद का केबल नेटवर्क खड़ा किया गया. उल्‍लेखनीय है कि जीडी ग्रुप की कंपनी सेंट्रल इंडिया केबल प्राइवेट लिमिटेड ने इंदौर में 2007 में अपना काम शुरू किया. उसी समय से कर्मचारियों के पीएफ और ईएसआई के नाम पर 20 प्रतिशत रकम काट रही है, परन्‍तु कंपनी ने अपना नाम फाइनल नहीं किया था लिहाजा यह रकम अपने पास ही रख रही थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
4 Comments

4 Comments

  1. anonymus

    August 7, 2011 at 9:12 am

    ye jitne naam diye hai ye bahut bade chor hai, aaj se nahi saalo se,,,

  2. Raj

    August 7, 2011 at 2:10 pm

    It was wspected. Mr. Rawat is Non graduate bt he is sitting on the top position only with “Jor-Tor” Art. His junior r built Lacks of rupees. He made entire syndicate aruont the Co. either it was Diggi or Bhaskar TV. We are intrested to c the other pyade of Mr. Mahipal like Manoj Sharma etc.. Jo ki is khel me Mahipal ke hum pyala hum niwala the. Dekhna h ki inka number kab aayega.

  3. Pavan Tripathi

    August 7, 2011 at 3:18 pm

    Sir ji Kohli Sahav ko shayad ye nahi pata ki jis company ko unhonne seench kar pedh banaya useme deemak lag chuka hai jiska ilaz bahut zaroori ho gaya hai varna ye pedh bahut zaldi gir zayega sahab keval MP nahi Zara Delhi / UP par bhi nazar dal lo 28 Cr. nahi 280 Cr. ka ghapla milega. Lac ke pakege walo ke peth bhi Cr. ke hain kam karne wolo ko in Cr. walo ne bhahar ka rasta dikha kar apne kamane ke raste saf kar liye oopar se lekar neche tak sare chor bethe hai sarkar moza hi moza plane se yatra karo 5 star mein ruko raat bhar daroo piyo subhah unit par zakar 100-200 print nikalwao or 1st class lunch ke sath bapas off. pahunch kar print paper dustwin mein ho gaya tour pata nahi ye kese karte hain sale jis thali mein khate hain usi mein ched karte hain shayad yahi corp. culture hai han ek bat or every six month bidesh yatra ye to unka haq hai bhai koi bhal aadmi is par gour kare or is zahaz ko in choro se bachaoo pls………………..

  4. anonymus

    August 8, 2011 at 2:52 am

    Ye mahipal jaha gaya waha isne taale lagwa diye.. iska 1 hi funda hai ya to tum mere aadmi banker raho nahi to tum mere dushman ho , or fir me tumhe rehne nahi dunga, ganimat hai DG me ab tak taala nahi laga,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...