विकासनगर में आयोजित बैठक में पछवादून प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में पूर्व में गठित पछवादून प्रेस क्लब का नाम बदलकर पछवादून पत्रकार कल्याण समिति कर दिया गया. समिति के अध्यक्ष पद पर डीपी उनियाल व महामंत्री पद पर कुंवर जावेद को निर्विरोध चुना गया. एनडी जोशी, सरोज कुमार, कैलाश बडोनी व राजेश पंवार समिति के संरक्षक चुने गए.
इसके अलावा विनीत शर्मा, मुकेश जुयाल, भीम सिंह चौहान व सत्येन्द्र कुशवाहा को उपाध्यक्ष, चंदराम राजगुरू को कोषाध्यक्ष, अरूण डोगरा व शर्मानंद बिज्लवाण को संयुक्त मंत्री, विरेन्द्र दत्त गैरोला व रघुवीर सिंह रावत को सह सचिव, महादेव कोठारी व दीवान तोमर संप्रेक्षक चुने गए. सूपा सिंह बिष्ट, राकेश नेगी, राजवीर राठौर व महेश कुमार को विशिष्ट सदस्य और नरेन्द्र तोमर, प्रविन्द्र तुली, बलबीर भण्डारी, टीकम वर्मा, राजेन्द्र चौहान, दीपक मौहल व अभिषेक वाजपेयी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया. जबकि रोहित सचदेवा, मोहित यादव, हरीश बेंजवाल, भारत चौहान, रवि डोभाल व सुरेन्द्र सिंह बिष्ट कार्यकारिणी के सामान्य सदस्य चुने गए.











