Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

डीबी कॉर्प के निदेशक पवन अग्रवाल सम्‍मानित

नई दिल्‍ली : डीबी कॉर्प लिमि‍टेड के निदेशक पवन अग्रवाल ‘आउटस्‍टैंडिंग एन्‍ट्रप्रेन्‍योर्य ऑफ एशिया-पैसिफिक 2010’ अवार्ड से सम्‍मानित किए गए हैं. उन्‍हें यह सम्‍मान गैर-सरकारी संगठन ‘एंटरप्राइज एशिया’ की तरफ से दिया गया है. राजधानी में पिछले दिनों आयोजित एक समारोह में प्रसिद्ध अर्थशास्‍त्री बि‍बेक देबरॉय के हाथों उन्‍हें यह अवार्ड दिया गया.

नई दिल्‍ली : डीबी कॉर्प लिमि‍टेड के निदेशक पवन अग्रवाल ‘आउटस्‍टैंडिंग एन्‍ट्रप्रेन्‍योर्य ऑफ एशिया-पैसिफिक 2010’ अवार्ड से सम्‍मानित किए गए हैं. उन्‍हें यह सम्‍मान गैर-सरकारी संगठन ‘एंटरप्राइज एशिया’ की तरफ से दिया गया है. राजधानी में पिछले दिनों आयोजित एक समारोह में प्रसिद्ध अर्थशास्‍त्री बि‍बेक देबरॉय के हाथों उन्‍हें यह अवार्ड दिया गया.

यह पुरस्‍कार कारोबार के क्षेत्र में व्‍यक्तिगत तौर पर उत्‍कृष्‍ट योगदान देने व उभरते कारोबारियों के लिए रोल मॉडल की भूमिका निभाने या विपरीत हालात में अपने नायाब प्रयासों व दृढ़ इच्‍छाशक्ति की बदौलत सफलता हासिल करने पर दिया जाता है. इस साल के विजेताओं का चयन करने वाली जूरी के सदस्‍यों में भारत के पूर्व मुख्‍य न्‍यायाधीश आर सी लाहोटी, डा. अभिषेक सिंघवी, प्रो. बिबेक देबरॉय और एस बालासु‍ब्रमनियम थे.

पवन अग्रवाल को दैनिक भास्‍कर समूह का प्रसार बढ़ाने, उसे भारत के सबसे बड़े समाचार पत्र समूह में तब्‍दील करने और माई एफएम रेडियो नेटवर्क के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए इस पुरस्‍कार से नवाजा गया. इस मौके पर पवन अग्रवाल ने कहा, ‘मैं यह अवार्ड पाकर बहुत सम्‍मानित महसूस कर रहा हूं. दैनिक भास्‍कर समूह के नित नए प्रयोगों और चुनौतियों से पार पाने की जिद के कारण यह संभव हो सका है.’  साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. atul

    December 1, 2010 at 6:44 am

    dainik bhaskar ke neeti—ham aapko samanit karenge-aap hame samanit karo. dhanya ho.

  2. jayad ahieer

    December 8, 2010 at 5:28 am

    khareeda hua samman hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...