साउथ का इंग्लिश न्यूज पेपर डेक्कन क्रानिकल ने अपना कोयंबटूर संस्करण लांच कर दिया है. मेन एडिशन के साथ कोयंबटूर क्रानिकल नाम का एक टैबलाइड साइज का सप्लीमेंट भी पाठकों को दिया जायेगा. इसके साथ डेक्कन के रेगुलर सप्लीमेंट भी पाठकों को मिलेगा. इस नए अखबार का शुरुआती प्राइज सोमवार से शुक्रवार तक एक रुपये रखा गया है. शनिवार और रविवार को यह दो रुपये में उपलब्ध होगा. अखबार का मेन एडिशन 18-24 पेज के बीच होगा. ग्रुप युवाओं को ध्यान में रखकर कुछ नए एडिशन लाने की तैयारी भी कर रहा है.











