Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

डॉ. जय शंकर बाबु पांडिच्चेरी विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात

[caption id="attachment_18283" align="alignleft" width="85"]डा. सी. जयशंकर बाबूडा. सी. जयशंकर बाबू[/caption]‘युग मानस’ के संपादक एवं कोयंबत्तूर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव डॉ. सी. जय शंकर बाबु की तैनाती पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर के पद पर हुई है।  उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।  ज्ञात हो कि पिछले छः साल से वे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कोयंबत्तूर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक निदेशक (राजभाषा) का पदभार संभाल रहे थे।  इस पद पर रहते हुए उन्होंने कंप्यूटर में हिंदी प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष योगदान दिया है।

डा. सी. जयशंकर बाबू

डा. सी. जयशंकर बाबू

‘युग मानस’ के संपादक एवं कोयंबत्तूर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव डॉ. सी. जय शंकर बाबु की तैनाती पांडिच्चेरी विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर के पद पर हुई है।  उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।  ज्ञात हो कि पिछले छः साल से वे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कोयंबत्तूर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक निदेशक (राजभाषा) का पदभार संभाल रहे थे।  इस पद पर रहते हुए उन्होंने कंप्यूटर में हिंदी प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष योगदान दिया है।

कोयंबत्तूर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य-सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए इन्होंने राजभाषा साधन के नाम से एक सी.डी. बनाकर सभी सदस्य-कार्यालयों, सरकारी उपक्रमों एवं बैंकों में निःशुल्क वितरित किया।  कंप्यूटर पर भाषाई संसाधन तथा यूनिकोड पर पांच सौ से अधिक कार्यशालाओं के माध्यम से दक्षिण भारत के चारों राज्यों (आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं केरल) में दस हजार से अधिक लोगों को भारतीय भाषाओं में कंप्यूटिंग पर प्रशिक्षण दिया।  इनके प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी कंप्यूटर पर ई-मेल हिंदी और भारतीय भाषाओं में आसानी से भेज पा रहे हैं जिससे भारत सरकार की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में काफ़ी बढ़ावा मिला है।

इनकी कक्षाओं में प्रशिक्षित कंप्यूटर प्रयोगकर्ताओं में भाषाई कंप्यूटिंग और यूनिकोड के प्रयोग की चेतना बढ़ गई है।  इन्होंने सरकारी अधिकारियों के अलावा विभिन्न कालेजों छात्रों एवं पत्रकारों को भी कंप्यूटर पर भाषाई कंप्यूटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया है।  डॉ. बाबु बहुभाषाई ब्लागर भी हैं, इनके बारह भाषाओं के ब्लाग हैं।  इनके माध्यम से वे नवलेखकों को साहित्य लेखन की प्रेरणा देने के साथ-साथ भाषाई कंप्यूटिंग के प्रति रुचि जगा रहे हैं।  इनके संपादन में शीघ्र ही हिंदी का दक्षिणायन के शीर्षक से एक शोधपरक रचना संकलन प्रकाशित होने जा रहा है।  दक्षिण भारत में हिंदी की अलक जगाने की दिशा में ड़ॉ. बाबु निरंतर प्रयत्नशील हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Dr Hanumna Galwa

    October 14, 2010 at 12:24 am

    badhai
    Dr hanuman Galwa
    Edit page
    Daily news aipur Rajasthan

  2. Dr Hanumna Galwa

    October 14, 2010 at 12:26 am

    badhai

  3. गंगा सहाय मीणा

    October 16, 2010 at 4:15 am

    बधाई हो जयशंकर जी. आशा है आपके आने से हिन्‍दी भाषा और साहित्‍य का तकनीक की दुनिया में विकास होगा. कुछ साल पहले पांडिचेरी विश्‍वविद्यालय के हिन्‍दी विभाग में विद्यार्थियों की कमी की वजह से काफी मुश्किलें आ रही थीं, लेकिन अभी स्थिति ठीक है. आशा है आपके आने से माहौल और अच्‍छा होगा
    -[b]गंगा सहाय मीणा[/b], सहायक प्रोफेसर, भारतीय भाषा केन्‍द्र, जेएनयू.
    [b]पूर्व सहायक प्रोफेसर, हिन्‍दी विभाग, पांडिचेरी विश्‍वविद्यालय, पुदुच्‍चेरी[/b].

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...