भोपाल। मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा पत्रकार एवं साहित्यकार डॉ. महेश परमार परिमल को प्रादेशिक दुष्यंत कुमार पुरस्कार ने नवाजा गया। गत 25 अगस्त को आयोजित एक समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रख्यात साहित्यकार नरेंद्र कोहली, साहित्य अकादमी के निदेशक त्रिभुवननाथ शुक्ल एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त सचिव श्रीराम तिवारी उपस्थित थे।
डॉ. परिमल को पुरस्कार स्वरूप 31 हजार रुपए का चेक भी दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनके ललित निबंधों के संग्रह ‘‘लिखो पाती प्यार भरी’’ के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. परिमल 30 वर्षो से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मूलत: छत्तीसगढ़ निवासी डॉ. परिमल ने भाषविज्ञान में पी-एच. डी की है। देशभर के प्रमुख समाचारपत्रों में उनके सम-सामयिक आलेखों का प्रकाशन होता रहता है। सम्प्रति वे भास्कर समूह से सम्बद्ध हैं। अपने ब्लॉग संवेदनाओं के पंख और आज का सच के माध्यम से वे अपने साथियों के साथ सतत सम्पर्क में रहते हैं।












faisal
August 27, 2011 at 5:12 pm
🙂 in sahab ka to isi tarah hi samman hon tha
राजेश अग्रवाल
August 27, 2011 at 7:32 pm
महेश जी, ख़बर पाकर बड़ी खुशी हुई। बधाई स्वीकार करें।
राजेश अग्रवाल