: भावना ने डीएनए, इंदौर के साथ शुरू की नई पारी : ईटीवी, रांची के राजेश को बुलाया जा सकता है मुख्यालय : जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ. हर्ष देव आगरा से शीघ्र प्रकाशित होने जा रहे सी टीवी नेटवर्क लि. के दैनिक अखबार द सी एक्सप्रेस के स्थानीय संपादक होंगे। उन्होंने अमर उजाला, आगरा को लंबे समय तक सेवा दी। फिर विकासशील भारत के संपादक रहे।
एक समय यह अखबार प्रसार के मामले में अमर उजाला से भी आगे चला गया था। टाइम्स आफ इंडिया में एक दशक से अभी अधिक समय तक सेवा दी। नवभारत टाइम्स के संपादक पद से वे वर्ष 2008 रिटायर हुए। आगरा का मोह उन्हें वापस खींच लाया। रिटायर होने के बाद वे कई किताबें लिख रहे हैं। पत्रकारों के लिए लिखी गई उनकी किताब को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उनकी लेखन शैली का हर कोई कायल है। आगरा के कई अखबार उनकी सेवाएं गुप्तरूप से ले रहे थे। उनके द्वारा सिखाए गए अनेक पत्रकार आज संपादक के रूप में काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि हर्ष देव के आने के बाद आगरा के आवाम को कुछ नया पढ़ने को मिलेगा। आगरा के अखबारों में नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो सकती है। उनकी गितनी तेज तर्रार संपादकों में होती है।
हिंदुस्तान टाइम्स, बरेली से इस्तीफा देने वाली प्रिंसिपल करेस्पांडेंट भावना वल के बारे में सूचना है कि उन्होंने डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर इंदौर में अंग्रेजी दैनिक डीएनए ज्वाइन किया है। एचटी बरेली में ओलिवर फेडरिक ने ज्वायनिंग दी है। वे एचटी, दिल्ली में थे और तबादले के जरिए बरेली पहुंचे हैं। उनका पद सीनियर रिपोर्टर का है। मेरठ से सुधीर कुमार पहले ही बरेली में आ चुके हैं।
ईटीवी, रांची में कायर्रत लांचिग टीम के सदस्य रहे संवाददाता राजेश कुमार को मुख्यालय बुलाया जा सकता है। इसपर लगभग सहमति बन गई है। बहुत दिनों से ईटीवी मुख्यालय में कुछ वरिष्ठ पद खाली हैं और इसके लिए पुराने लोगों की तलाश की जा रही थी। राजेश के लंबे कार्यकाल को देखते हुए उन्हें इसके लिए सही बताया गया है।












Dr. Maher Uddin Khan
August 21, 2011 at 11:32 am
Dr. agra ke ho na akhir agra hi pahunch gaye sahi thikana mil gaya.
chaman sharma Journalist Aligarh
August 21, 2011 at 6:13 pm
wish u & all the best Dr. sir
abhishek
August 21, 2011 at 7:11 pm
sir jee best wishes but is akhbaar ko bhi aap vaissa mat kar dijiyega jaisaa moon cable ke akhbaar ki haalat hui thi.mein maanta hoon ki vaahan par aapki koi galtee nahi thee lekin raajeev dixit ka igo aapsey takraa gaya thaa.in kebal vaalon ki majboori hain akhbaar ko chalana kunki iskey dhandey kuch aur hi hain.jaissa ki moon ke maalik surjeet singh ko media ki aad mein sarab bechani hai aur/sea tv ke maalik pankaj jain ko pachaas paissey par bazar se paissaa uthaakar dus parsent par chalaanaa hain majboori hain bechaaron ki so pls keept up.
sushil kumar gautam
August 22, 2011 at 4:02 am
मैं आगरा में काफी समय से रह रहा हूं लेकिन मैंने आजतक नहीं सुना कि आगरा के डाक्टर हर्षदेव कभी नवभारत टाइम्स के संपादक रहे हैं। मैं नवभारत टाइम्स का पुराना पाठक हूं। मेरी जानकारी में इस अखबार के राजेन्द्र माथुर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. विद्यानिवास मिश्र, रामकृपाल सिंह आदि संपादक रहे हैं। आप बतायें हो सकता है कि मेरी जानकारी गलत हो लेकिन मैंने कभी प्रिंट लाइन में हर्षदेव का नाम नहीं देखा। आप यह भी बतायें कि यह एमबीबीएस हैं या इन्होंने किसी यूनीवर्सिटी से रिसर्च की है।
anuj saksena
August 22, 2011 at 4:33 am
navbharat times ke sampadakon kee list me harshdev ka naam to kahin nahin hai.retirement ke vakt vo deputy news editor yani chief sub editor ke rank me the.
vivek pathak
August 22, 2011 at 6:41 am
badhaai sir .
anuj saksena
August 23, 2011 at 1:48 pm
kisi mugalate me na paden ye saab ayurved ke diploma holder hain.padhai se matlab na hai…champoogiri ke dr hain.
anuj saksena
August 23, 2011 at 1:49 pm
gautam saab sahi farma rahe hain.