Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

तथाकथित बड़े लोगों के प्रभाव में समाचार पत्र भी आ गए

बीते 26 अप्रैल की शाम को कुशीनगर जिले के मुख्यालय पडरौना के पास खड्डा रोड पर एक एक्‍सीडेंट हुआ. एस्सार पेट्रोल पम्‍प के पास हुए इस घटना में स्‍वीफ्ट कार सवार दो युवकों ने मोटर साइकिल को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर के समय आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल सवार दोनों नौजवान हवा में उछल गए.

बीते 26 अप्रैल की शाम को कुशीनगर जिले के मुख्यालय पडरौना के पास खड्डा रोड पर एक एक्‍सीडेंट हुआ. एस्सार पेट्रोल पम्‍प के पास हुए इस घटना में स्‍वीफ्ट कार सवार दो युवकों ने मोटर साइकिल को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर के समय आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर साइकिल सवार दोनों नौजवान हवा में उछल गए.

चालक का हेलमेट दो खंड में फट गया. जमीन पर गिरने के साथ ही दोनों बेहोश हो गए. राहगीरों ने उन्हें उठाकर हॉस्पीटल पहुंचाया. कार सवार दोनों युवक अपनी कार वहीं छोड़ कर पैदल पडरौना की ओर भाग गए. दोनों में से एक बड़े राजनेता का पुत्र तो दूसरा एक बड़े व्यवसायी परिवार से था. इस कारण आम लोग भी उन्हें पहचान लिए. घटना की सूचना पर हरदम लेट से

कार

दुर्घटना करने वाली कार

पहुंचने वाली पुलिस बड़े ही समय से पहुंची. कार से बीयर और वाईन की बोतलें भी मिली. कार को पुलिस तत्काल थाने ले गयी, लेकिन दोनों युवकों के प्रभाव में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया.

छतिग्रस्त कार आज भी थाने में खड़ी है. दोनों मोटर साइकिल सवार घायल युवक शायद मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं. सबसे खास बात ये है कि तथाकथित बड़े लोगों के प्रभाव में समाचार पत्र भी आ गए. सिर्फ एक समाचार पत्र ने घटना को थोड़ा सा जगह दिया.  कई दिन बीत जाने के बाद भी ये बड़ी मार्ग दुर्घटना की खबर न पाकर मैं काफी निराश हुआ. बाहुबलियों के प्रभाव में यदि खबरें नहीं छपेंगी तो आने वाला दिन सभी के लिए काफी भारी साबित होगा.

टीवी पर ऐसी खबरें आजकल काफी तूल पकड़ती दिखती हैं,  आम लोग मीडिया के ही भरोसे हैं. देर से ही सही आप इस खबर को स्थान देंगे, ऐसी मेरी कामना है. थोड़े से प्रभाव में ऐसी खबरें दब जायेंगी ऐसा कभी सोचा नहीं था.  दोनों युवक कहाँ है, उनकी हालत कैसी है? पीड़ित परिवार का एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुआ? क्या पुलिस तक वो लोग पहुंच पाए या पीडितों का मुंह पैसे से बंद कर दिया गया? इन सवालों के जवाब आम लोगों के जबान पर हैं,  लोग कथित चाटुकार पत्रकारों से ये सवाल पूछ रहे हैं. कोई है जो जवाब देगा?

सूर्य प्रकाश राय

पडरौना

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Indian citizen

    April 30, 2011 at 12:42 pm

    बड़े बड़े दंगों की खबरें घोट जाते हैं तो इसमें कौन बड़ी बात है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...