इलाहाबाद से एक खबर यह है यहां कतिपय श्रमिकों और विद्युत निगम के लाखों बकाया को लेकर इलाहाबाद पत्रिका हाउस के प्रबंधकीय कक्षों में सोमवार को जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार ने ताला चढ़ा दिया। दिन में काफी समय तक ताला पड़ा रहा पर लखनऊ से सचिव स्तर के अधिकारी के फोन के बाद उसे खोल दिया गया जिससे अखबार आदि छपा।
वाराणसी समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अजय मुखर्जी दादा ने बताया कि नार्दन इंडिया पत्रिका के वाराणसी ब्यूरो में कार्य कर चुके वरिष्ठ पत्रकार तथा उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व महामंत्री और काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोहर खाडिलकर के मामले में वाराणसी के श्रम न्यायालय ने इलाहाबाद पत्रिका हाउस के खिलाफ आदेश पारित किया था, जिसके परिपालन के लिए इलाहाबाद के डीएम के पास कागज भेजा गया था।
मनोहर खाडिलकर के मामले में इलाहाबाद पत्रिका हाउस पर चार लाख रुपया बकाया निकला है। इसके अलावा विद्युत निगम का 22 लाख और कतिपय अन्य पत्रकारों का मिलाकर 30 लाख रुपया इलाहाबाद पत्रिका हाउस पर बकाया था। इन सभी को मिलाकर डीएम ने तालाबंदी आदेश दे दिया। तहसीलदार ने जैसे ही प्रशासनिक और रिकार्ड कक्षों में ताला जड़ा इलाहाबाद पत्रिका हाउस में खदबदाहट मच गयी। लखनऊ फोन होने लगे। रात में ताला खोला गया और तब जाकर नार्दन इंडिया पत्रिका और अमृत प्रभात छपा। पूरे इलाहाबाद में इस खबर का काफी शोर रहा। साभार : पूर्वांचलदीप












vipul rege
March 15, 2011 at 10:41 am
YE LOG AISE HI HAI. APNE KARMCHARI KA KHOON PEENA INKI AACHAAR SANHITA ME SHAMIL HAI. JAHA BHI INKE OFFICE HAI, UNME SAMPADAK KE ROOM ME AC HOTA HAI LEKIN BAKI EDITORIAL KO COOLAR KI HAWA BHI NAHI MILTI. EK BAAR INDORE PATRIKA ME GULAAB JI NE YAHA KE KHAJRANA MANDIR ME CHADAAVE KE GANDE LADDU KARMCHARIO KO KHILAYE THJE. KANJUSO KE SHAHANSHAH