रेलमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस जल्द एक न्यूज चैनल लांच करने की तैयारी कर रही है. यह चैनल पार्टी के टैग लाइन ‘मां माटी मानुष’ के नाम से लांच किया जाएगा. यह बांग्लाभाषी न्यूज चैनल होगा. इसकी घोषणा कोलकाता के एक रैली में खुद ममता बनर्जी ने किया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की रुलिंग पार्टी सीपीआई-एम के झूठे प्रोपोगंडा का जवाब देने के लिए खुद का चैनल होना निहायत जरूरी है.
उन्होंने कहा कि ज्यादातर चैनल सच्चाई से परे पश्चिम बंगाल सरकार के झूठे आरोपों को ही प्रसारित करते हैं. केवल कुछ चैनल ही सच दिखाते हैं इसलिए हम अब खुद का चैनल लांच करने की सोच रहे हैं. यह न्यूज चैनल आम लोगों की बातों को उठायेगा और सच्चाई को दिखायेगा. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को ममता बनर्जी विधानसभा चुनावों में भी पूरी तरह दोहराना चाहती हैं. इसलिए वह कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रही हैं.












Joydeep
January 11, 2011 at 10:50 am
One of the TV channel launched by TMC “Khobar Ekhon” has to be shut down after a day or two of its launch…Now another one…It’ll be a mouthpiece of TMC… All the media houses in Bengal follows the policy of polarisation…where there is no news or information only propaganda…
Sabko apni baat rakhne ka aadhikar hain sahi hain…magar patrakarita nirpekshata ke wasoolo par khari hone wala sthamb hain…ise yaad rakkha jana chahiye…
मदन कुमार तिवारी
January 4, 2011 at 1:58 am
सबसे खराब नस्ल अगर कोई है तो वह राजनेता हैं। दक्षिण भारत में तो चैनल और अखबार का प्रचलन बहुत पहले से है। अब बंगाल में भी ममता ने शुरु किया प्रजातंत्र की हत्या की तैयारी। उनका चैनल कमसे कम उनके खिलाफ़ तो नहीं हीं बोल सकता है। बिल्डर भी आजकल चैनल और अखबार निकलने में भीड गये हैं। पहले नाजायज तरीके से जमीन हथिया कर बेच रहे थें , अब अखबार या चैनल से ब्लैकमेलिंग का धंधा करेंगे। वैसे दोषी जनता है।
manish jha (k c college,mumbai )
January 3, 2011 at 11:28 am
kya khoob likha tha akabar ilahabadi ne ” khichon na kamano ko na teer nikalon…gar top mukabil na ho to akhabaar nikalon…” lekin ab halaat badal gaye hain ..aaj na sirf neta..balki janta ka katheet sewak bhi akhabaar yani ” Media ” ko apne swarth ka hathiyaar banane ki jugad laga raha hain …isi jugadtantra mein aaj “DIDI” bhi jud gayi hain….mubarka ho mamta.ji …..aur apka ‘maa,mati aur manush.’….
kayam raza
January 3, 2011 at 11:03 am
badhiya hai channel ki ganga beh rahi hi ek aur line mein