Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दलितों की तर्ज पर हो पसमांदा समाज का विकास : यूसुफ़ अंसारी

दिल्ली। देश की बारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत पसमान्दा मुसलमानों की ज़रुरतों और विकास के लिये क्या बेहतर उपाय किये जायें, इस बात को सरकार तक पहुंचाने के मक़सद से ग़ैरसरकारी संगठनों के समूह ने राजधानी के कान्सिटीयूशनल क्लब में एक सामूहिक चर्चा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देशभर से आये प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली। देश की बारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत पसमान्दा मुसलमानों की ज़रुरतों और विकास के लिये क्या बेहतर उपाय किये जायें, इस बात को सरकार तक पहुंचाने के मक़सद से ग़ैरसरकारी संगठनों के समूह ने राजधानी के कान्सिटीयूशनल क्लब में एक सामूहिक चर्चा का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देशभर से आये प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

चर्चा में इस विषय पर देश के जाने-माने टीवी पत्रकार एंव राजनैतिक विश्लेषक और “सलाम इंडिया फ़ाउंडेशन” के चेयरमैन यूसुफ़ अन्सारी ने अपनी बेबाक राय रखते हुये कहा कि जब तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ इस तबके तक नही पंहुचेगा, तब तक इनके विकास की बात करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि बारहवीं पंचवर्षीय योजना में मुसलमानों की शिक्षा का औसत राष्ट्रीय औसत के बराबर करने का मक़सद होना चाहिये और इसे हासिल करने के लिये सरकार को ठोस कार्यक्रम बनाना चाहिये। साथ ही उन्होंने सरकार ज़िला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक चलाई जा रही आशा, शिक्षा मित्र और अन्य ज़मीनी योजनाओं मे पसमान्दा मुसलमानों की हिस्सेदारी तय करने की ज़रूरपत पर ज़ोर दिया।

उन्होंने कहा चूंकि सच्चर कमेटी कह चुकी है कि देश में मुसलमानों की हालत दलितों से बदतर है, लिहाज़ा केंद्र सरकार को चाहिए कि “दलितों से बदतर” ज़िंदगी जी रहे पसमांदा मुसलमानों के विकास के लिए दलितों की तर्ज़ पर विकास की योजनाएं बने और उन पर अमल में कोताही बरतने या आनाकानी करने वालों अधिकारियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई के प्रावधान हो। यूसुफ़ अंसारी ने कहा कि उनकी संस्था “सलाम इंडिया फ़ाउंडेशन” अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर पसमांदा मुसलमानों को देश के संसाधनों में उनका वाजिब हक़ दिलाने के लिए मुहिम चला रही है। ये संस्था अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अमल पर कड़ी निगरानी रखेगी और योजनाओं की ख़मियां और इनके अमल में आ रही अड़चनों पर रिपोर्ट तैयार करके सरकार को सौंपेगी।

चर्चा में महिला मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्षा श्रीमती शाइस्ता अम्बर, तहरीक-ए-पसमान्दा के सरदार अनवर, वाजिदा तब्बसुम, अरशद कुरैशी, सलाम इण्डिया फाउन्डेशन महिला विंग की चैयरमैन श्रीमती शबनम जहां, पसमान्दा रिर्सच स्कालर खालिद अनीस, पसमान्दा फ्रन्ट के महासचिव शमीम अन्सारी, माफिया एंव भ्रष्टाचार समिति के अध्यक्ष फरीद अहमद, उर्फी अनवर, दानिश, अशोक भारती, इस्लाम कादरी, एडवोकेट मिर्जा शमीम बेग समेत देशभर से आये विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागेदारी की। संचालन सरदार अनवर ने किया। – प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. raman shrivastava

    December 14, 2010 at 5:11 am

    सर जारुरत है कि सामाज मेँ उँचे पदो पर बेठे लोगो को आगे आने कि और सामाज मेँ पिछर रहे लोगो का आगे लाने की और इसके लिए किसी न किसी को आगे आना परेगा । क्यो कि गीता मेँ कहा गया है कि जब-जब इस धरती पर पाप बठेगा तब-तब मेँ इस धरती पर आऊगा और धरती पर भगवान मनुष्य रूप लेकर ही आते है और भगवान आप जेसे लोगो मेँ बस्ते है ।

  2. mustkeem khan

    January 24, 2011 at 6:59 am

    dalito se bddater jindgi ji rahe muslmano ke liye y yusuf ansari sahab ki baat vaijv hai …..govt ko is baat ka khyaal rakhna cahiye ki muslim community bhi is hindustaan ka hissa hai ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...