भारत के सुपर फिक्सरों में से एक, दस हजार करोड़ रुपये के अलकेमिस्ट ग्रुप के सर्वेसर्वा और राज्यसभा सांसद केडी सिंह 75 लाख रुपये की नकदी लेकर क्या पकड़े गए, चुनाव आयोग और इनकम टैक्स विभाग एलर्ट हो गए हैं. हालांकि इनकी एलर्टनेस केवल दिखावे की होती है क्योंकि हवाला के जरिए जब अरबों का माल इधर उधर हो जा रहा हो तो कोई बेवकूफ क्यों लाखों रुपये कैश साथ लेकर चलेगा.
लेकिन केडी सिंह जैसे पैसों के बोझ तले दबा आदमी और सत्ता की मजबूत कड़ी होने के कारण बेहद आत्मविश्वास से 60-70 लाख रुपये लेकर चल पड़ते हैं. पिछले दिनों अपने प्राइवेट जेट से यह रकम लेकर दिल्ली पहुंचे तो जवानों ने उनकी नकदी को पकड़ लिया और फिर देश भर के अखबारों में खबरें छपीं. अब इसी को संज्ञान में लेते हुए ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सेक्योरिटी (बीसीएएस) ने हवाई अड्डे पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियों को लिखित तौर पर आगाह किया है कि अगर कोई भी शख्स चुनाव वाले राज्यों में दस लाख से ज्यादा की नकदी और एक किलो से ज्यादा के गहने ले जाता मिले तो इसकी सूचना फौरन चुनाव आयोग और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी जाए.













Indian citizen
April 16, 2011 at 1:29 pm
मन्त्री छोड़ दिया गया, उसका क्या