पीपुल्स समाचार, ग्वालियर की सिटी डेस्क पर काम करने वाले दिलीप सिंह ने संस्थान को टाटा बोल दिया है। उन्होंने नई दुनिया के साथ नई पारी शुरू की है। बताया जाता है कि दिलीप सिंह सिटी डेस्क इंचार्ज संजय श्रीवास्तव से नाखुश चल रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत संपादकीय प्रभारी से लेकर भोपाल में बैठने वाले हुक्मरानों से तक की थी पर किसी ने उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने संस्थान छोडऩे में देरी नहीं की।
दैनिक भास्कर, ग्वालियर से खबर यह आ रही है कि समाचार संपादक भगवान उपाध्याय से पटरी न बैठ पाने की वजह से रिपोर्टर अतुल गुप्ता का ग्वालियर से दतिया ब्यूरो में तबादला कर दिया गया है। अतुल गुप्ता ने पीपुल्स समाचार छोड़कर दैनिक भास्कर ग्वालियर ज्वाइन किया था।












mukeshshrm
October 3, 2010 at 10:55 pm
lak lak badhi
mukesh sharma