वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल ने टाइम्स ग्रुप के नए प्रोजेक्ट ईटीहिंदी डॉट काम में बतौर संपादक आज ज्वाइन कर लिया है। इससे पहले वे बिजनेस न्यूज चैनल सीएनबीसी आवाज, दिल्ली के हेड थे। सीएनबीसी आवाज में तीन वर्षों की लंबी पारी के बाद नई चुनौती के लिए यहां से विदा होने के मौके पर सीएनबीसी आवाज से जुड़ी टीम ने दिलीप मंडल को दिल्ली के एक प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल में विदाई पार्टी दी।
इस पार्टी में सीएनबीसी आवाज के हेड संजय पुगलिया भी मौजूद थे। आवाज के साथियों ने दिलीप को बुके व गिफ्ट भेंट किए। इलेक्ट्रानिक माध्यम से वेब माध्यम में शिफ्ट हो रहे दिलीप के लिए टाइम्स ग्रुप का नया प्रोजेक्ट ईटीहिंदी डाट काम काफी चुनौतीपूर्ण है। ईटी हिंदी डाट काम इकनामिक टाइम्स हिंदी का आनलाइन संस्करण है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में दिलीप सफल हों, इसके लिए शुभकामनाएं।











