Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

दिल्ली में यूं लुट गया एक पत्रकार

पूर्वी दिल्ली । एक आरटीवी में 3-4 बदमाश चढ़ते हैं और एक युवक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देकर चले जाते हैं। इस दौरान आरटीवी चालक, कंडक्टर व अन्य सवारियां बदमाशों को कुछ नहीं कहतीं। सुनने में यह जरूर आश्र्चयजनक लगे, लेकिन इस वारदात को बदमाशों ने योजना के तहत अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने आरटीवी में चढ़कर पहले स्टॉफ से हंसकर बातचीत की और बाद में जबरन उसके साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल फोन व पर्स लूटकर फरार हो गए।

पूर्वी दिल्ली । एक आरटीवी में 3-4 बदमाश चढ़ते हैं और एक युवक के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देकर चले जाते हैं। इस दौरान आरटीवी चालक, कंडक्टर व अन्य सवारियां बदमाशों को कुछ नहीं कहतीं। सुनने में यह जरूर आश्र्चयजनक लगे, लेकिन इस वारदात को बदमाशों ने योजना के तहत अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने आरटीवी में चढ़कर पहले स्टॉफ से हंसकर बातचीत की और बाद में जबरन उसके साथ मारपीट कर नकदी, मोबाइल फोन व पर्स लूटकर फरार हो गए।

मारपीट में पीड़ित की एक आंख फूटने से बाल-बाल बची। पीड़ित ने पांडव नगर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस के मुताबिक, पंकज चौधरी- 33 पांडव नगर के एफ-272 में रहते हैं। वह एक नामी इंग्लिश पत्रिका के पूर्व उपसंपादक हैं। शनिवार शाम को करीब 6:50 बजे वह वसुंधरा से पांडव नगर जाने के लिए आरटीवी में सवार हुए। उनका कहना था कि आरटीवी में उस दौरान एक महिला सवारी के अलावा चालक व कंडक्टर थे। आरटीवी जब कल्याणपुरी इलाके में पहुंची तो उसमें 3-4 लोग सवार हो गए। पंकज चौधरी का आरोप है कि वे लोग आरटीवी चालक व कंडक्टर से बातें करने लगे और जैसे ही आरटीवी पांडव नगर स्थित शशि गार्डन इलाके में पहुंची तो उन लोगों ने पंकज के साथ लूटपाट शुरू कर दी।

जब उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे जमकर पीटा और 9 हजार रुपए की नकदी, मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया और शशि गार्डन इलाके में उसे आरटीवी से धक्का दे दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके साथ ही आरटीवी चालक ने उन बदमाशों को भी वहीं उतार दिया और आरटीवी लेकर चला गया। पीड़ित ने तभी आरटीवी का नम्बर नोट कर लिया। आरटीवी का नम्बर डीएल- वीआरए 2513 है। घायल हालत में पीड़ित पांडव नगर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

बाद में, पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में उसकी एमएलसी करवाई। इस घटना में पीड़ित की बांई आंख फूटने से बाल बाल बची है। उसके शरीर पर कई जगह चोटें लगी हैं। पीड़ित के मुताबिक आरटीवी में उनके अलावा एक महिला भी मौजूद थी, लेकिन बदमाशों ने न तो महिला के साथ लूटपाट की और न ही कंडक्टर से रुपए लूटे। उनका आरोप है कि आरटीवी चालक व कंडक्टर ने बदमाशों के साथ मिलकर वारदात की है। पुलिस आरटीवी के चालक व कंडक्टर से पूछताछ कर रही है। साभार : राष्ट्रीय सहारा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shravan shukla

    May 23, 2011 at 8:42 am

    kitne sharm ki baat hai na.. RTV me luutpaat ho jati hai.. aur log kuch nahi bolte.. kisi ko thappad maar do to hangama machane ham media wale bhi aa jate hai.. lekin abhi tak koi reporting bhi nahi..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...