
आरसी तनवर
अध्यक्ष बनाए जाने के बाद श्री तनवर ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय दीवाली, डिनर, डीएसी क्विज, टी मीटिंग्स और एड अवार्डस जैसी व्यवसायिक गतिविधियों से भरपूर होगा. निर्वाचित किए गए बोर्ड सदस्यों में निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष- प्रमोद के भण्डोला एवं गौरव चोपड़ा, मानद सचिव- विपिन खरबंदा, संयुक्त सचिव- मनमोहन गुप्ता एवं अशोक शर्मा, मानद कोषाध्यक्ष- केके मलहोत्रा शामिल हैं. को आप्शन की स्वीकृति के बाद नई कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया, जिसमें वीके चोपड़ा, विवेक स्याल, एसपी असीम, सुरेश वर्मा, कुणाल बनर्जी, सुभाष सी वात्स्यायन, कैलाश अरोड़ा, अनूप जोशी, वीरल पंड्या, दिनेश श्रीवास्तव, जतिन्दर पाल सिंह और रुपम बोहरा हैं. प्रेस रिलीज











