एचटी मीडिया लिमिटेड से सूचना आ रही है कि बिजनेस हेड, मुंबई का पद संभाल रहीं दिव्या गुप्ता ने संस्थान को बाय-बाय बोल दिया है. दिव्या के इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारण बताया जा रहा है. दिव्या मई 2009 में एचटी से जुड़ी थीं. वे रिलांयस धीरूभाई अंबानी समूह, टीएमई, रिडीफ्यूजन, वाईएंडआर आदि में काम कर चुकी हैं.
रेड एफएम से सूचना है कि प्रोग्रामिंग टीम में चार लोग जुड़े हैं. वैभव विशाल को नेशनल क्रिएटिव हेड बनाया गया है. रोहित कुलकर्णी नेशनल क्लाइंट सोल्यूशन हेड बने हैं. मयूर चिक्रामन रीजनल प्रोग्रामिंग हेड नार्थ का काम देखेंगे. मेकॉय डिसूजा को रीजनल प्रोग्रामिंग हेड वेस्ट के तौर पर लाया गया है. वैभव व रोहित एमटीवी में काम कर चुके हैं. मयूर फीवर 104 एफएम के हिस्से हुआ करते थे. मेकॉय बिग एफएम में कार्यरत थे.











