देवेंद्र सिंह रावत ने साधना न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे साधना में प्रोग्रामिंग इंचार्ज थे. अब वे मुख्य धारा की पत्रकारिता से इतर हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में कुछ कंस्ट्रक्टिव काम करने जा रहे हैं. इसी के चलते उन्होंने साधना को अलविदा कहा. देवेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी. भास्कर को भी अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद इन्होंने टोटल टीवी ज्वाइन कर लिया. टोटल छोड़ने के बाद आजाद न्यूज के लांचिंग टीम के हिस्सा बने. आजाद छोड़ने के बाद साधना से जुड़ गए थे.











