देवेंद्र तोमर को वीओआई छत्तीसगढ़ का ब्यूरो चीफ बनाया गया है। वे इलेक्ट्रानिक मीडिया में सात वर्षों से हैं। उन्होंने छह वर्ष इटीवी के साथ गुजारे। ईटीवी में उन्होंने बतौर एंकर/रिपोर्टर अपनी लंबी पारी खेली। उसके बाद उन्होंने इंडिया न्यूज ज्वाइन किया। वे इंडिया न्यूज के लिए रायपुर में करेस्पांडेंट थे। 3 महीने पहले उन्होंने इंडिया न्यूज का दामन छोड़कर वीओआई के छत्तीसगढ़ के ब्यूरो चीफ बने।
देवेश वशिष्ठ ने इंडिया न्यूज छोड़कर तहलका की नई लांच होने वाली हिंदी मैगजीन में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर ज्वाइन किया है।
लाइव इंडिया के बाद उन्होंने इंडिया न्यूज में बतौर एसोशियेट प्रड्यूसर ज्वाइन किया था और सुबह का विशेष निकाल रहे थे। 15 वर्ष की उम्र में आगरा के लोकल न्यूज़ चैनल मून न्यूज से मीडिया का सफर शुरू करने वाले देवेश वशिष्ठ बाद में भोपाल, देहरादून, श्रीनगर (उत्तराखंड) में सरकारी और गैर सरकारी डाक्यूमेंट्री बनाने लगे।











