Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

देश-विदेश मीडिया न्यूज हलचल : एक नजर में

: पाक सरकार ने कहा, पत्रकार अपनी हिफाजत खुद करें : मारन ने अखबार से 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा : मारन का नाम उछला तो सन टीवी के शेयर गिरे : भारत में सेक्सी डियो विज्ञापनों पर रोक : अश्लीलता के कारण यूटीवी बिंदास को मंत्रालय की तरफ से कारण बताओ नोटिस : सेंसर बोर्ड में मराठी व्यक्ति क्यों नहीं- एमएनएस : कुछ समय बाद मुफ्त में देखिए 200 चैनल : मणिपुर में मीडिया पर प्रतिबंध : ओबामा करते हैं पोर्न चैनल को फालो :

: पाक सरकार ने कहा, पत्रकार अपनी हिफाजत खुद करें : मारन ने अखबार से 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा : मारन का नाम उछला तो सन टीवी के शेयर गिरे : भारत में सेक्सी डियो विज्ञापनों पर रोक : अश्लीलता के कारण यूटीवी बिंदास को मंत्रालय की तरफ से कारण बताओ नोटिस : सेंसर बोर्ड में मराठी व्यक्ति क्यों नहीं- एमएनएस : कुछ समय बाद मुफ्त में देखिए 200 चैनल : मणिपुर में मीडिया पर प्रतिबंध : ओबामा करते हैं पोर्न चैनल को फालो :

पाक सरकार ने कहा, पत्रकार अपनी हिफाजत खुद करें

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने पत्रकारों की सुरक्षा से परोक्ष रूप से हाथ खींच लिये हैं। पत्रकार सैयद सलीम शहजाद के अपहरण और फिर हत्या के बाद सरकार ने पत्रकारों को अपने पास छोटे हथियार रखने की अनुमति देने वाला आदेश पारित कर दिया है। पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने बुधवार को ‘जियो न्यूज’ से बातचीत में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार के अपहरण तथा हत्या की वजह को आपसी रंजिश हो सकती है, जबकि इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) का हाथ होने की बात कही जा रही है। इस बीच, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शहजाद के अपहरण तथा हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार मीडिया की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने में यकीन रखती है। वहीं, तीन डॉक्टरों ने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में शहजाद के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार, शव पर यातनाएं दिए जाने के निशान पाए गए हैं। मलिक बुधवार को पत्रकार शहजाद के आवास पर उनके परिजनों से संवेदना जताने पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि शहजाद के अपहरण और फिर हत्या की वजह निजी रंजिश हो सकती है। उन्होंने हत्या की निंदा की। उल्लेखनीय है कि ‘एशिया टाइम्स ऑनलाइन’ के संवाददाता 40 वर्षीय शहजाद का शव मंगलवार को पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन इलाके की एक नहर में पाया गया था। वे रविवार को अपने घर के बाहर से ही लापता हो गए थे। उन्होंने इस्लामिक संगठनों पर कई रपट लिखी थीं। उनके दोस्तों का कहना है कि पूर्व में उन्हें आईएसआई से धमकियां मिल चुकी थीं। उनका आरोप है कि रविवार को आईएसआई ही उन्हें ले गई थी। शहजाद ने कराची नौसैनिक ठिकाने पर 22 मई को हुए आतंकवादी हमले के संदर्भ में एशिया टाइम्स में एक रपट लिखी थी, जिसके मुताबिक आतंकवादियों ने पीएनएस मेहरान को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि नौसेना ने आतंकवादियों से सम्बंध के संदेह में गिरफ्तार कुछ नाविकों को रिहा करने से इंकार कर दिया था। शहजाद के दोस्तों का कहना है कि यह रपट उनके अपहरण और फिर हत्या का कारण हो सकती है।

मारन ने अखबार से 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा

चेन्नई। केंद्रीय कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन ने गुरुवार को ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ को एक कानूनी नोटिस भेजा और नुकसान की भरपाई के लिए 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा। मारन के वकील के मुताबिक अखबार में छपे एक आलेख में मारन पर आरोप लगाया गया था कि 2004 से 2007 तक केंद्रीय दूरसंचार मंत्री के अपने कार्यकाल में मारन ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को लूट लिया। मारन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने वोट क्लब आवास में 323 कनेक्शन वाला एक बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित किया और इसे अपने भाई के सन टीवी नेटवर्क से जोड़ दिया। मारन ने इस आरोप को गलत बताया है। मारन ने कहा कि आलेख उन्हें बदनाम करने के लिए प्रकाशित किया गया है। उन्होंने अखबार से बिना शर्त माफी मांगने और इसे बड़े अक्षरों में प्रकाशित करने की मांग की है और नुकसान की भरपाई के लिए 10 करोड़ रुपये का हर्जाना देने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मारन का नाम उछलने से सन टीवी के शेयर गिरे

मीडिया समूह सन टीवी नेटवर्क्स और सस्ते में हवाई सफर कराने वाली विमानन कंपनी (एलसीसी) स्पाइसजेट के शेयर पर भी आज स्पेक्ट्रम की छाया पड़ गई। दोनों कंपनियों के मालिक कलानिधि मारन के भाई दयानिधि मारन का नाम 2जी स्पेक्ट्रम के घोटाले से संबंधित एक जनहित याचिका में क्या आया, गुरुवार को उनके शेयर औंधे मुंह गिर पड़े। सन टीवी का शेयर बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 30 फीसदी से भी ज्यादा लुढ़क गया और 260.10 रुपये तक गिरने के बाद 272.10 रुपये पर बंद हुआ। बुधवार के बंद भाव से यह 105.30 रुपये या 27.90 फीसदी कम है। इसी तरह स्पाइसजेट भी 33.50 रुपये तक लुढ़कने के बाद आखिरकार 16.06 फीसदी टूटकर 34.50 रुपये पर बंद हुआ। बाजार के जानकारों के मुताबिक इस जबरदस्त गिरावट की वजह मारन परिवार से संबंधित खबरें हैं। खबरों के मुताबिक इस परिवार के स्वामित्व वाले सन टीवी नेटवक्र्स को एक विदेशी दूरसंचार कंपनी से रिश्वत मिली थी। इसी तरह 2जी स्पेक्ट्रम मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ जांच शुरू कराने के लिए दायर याचिका पर फैसला शाम को आने के कारण दिन भर रिलायंस एडीएजी समूह की कंपनियों के शेयर पिटते रहे। हालांकि अंबानी, टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा, नीरा राडिया और द्रमुक मुखिया एम करुणानिधि की पत्नी दयालु अम्माल के खिलाफ यह याचिका खारिज कर दी गई। लेकिन दिन के कारोबार में रिलायंस मीडियावक्र्स का शेयर सबसे ज्यादा 6.23 फीसदी लुढ़का और 128.70 रुपये पर बंद हुआ। रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर 4.66 फीसदी और रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क का शेयर 4.36 फीसदी गिरा।

भारत में सेक्सी डियो विज्ञापनों पर रोक

भारत में टीवी पर अब डियोड्रेंट्स के ऐसे विज्ञापन नहीं दिखाए जा सकेंगे जिनमें महिला मॉडल्स को उत्तेजक तरीके से दिखाया जाता है. सरकार ने बेहद सेक्सी विज्ञापनों पर रोक लगाने का फैसला किया है. यह रोक खासकर उस विज्ञापन को देखते हुए लगाई जा रही है जिसमें एक महिला को एक पुरूष का डियोड्रेंट इतना अच्छा लगता है कि वह अपने ब्लाउज के बटन खोलने लग जाती है. वहीं एक दूसरे विज्ञापन में एक महिला अपने देवर को सूंघती है और उसकी तरफ खिंची चली जाती है. और फिर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के ख्यालों में खो जाती है. अखबार फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस तरह के विज्ञापनों को विज्ञापन आचार संहिता का दोषी पाया और उन पर रोक लगाने का फैसला किया है. मंत्रालय ने कहा है, “इन विज्ञापनों में महिलाओं को खुले तौर पर उत्तेजक मुद्राओं में दिखाया गया है. इन विज्ञापनों का मकसद पुरूषों की कामुकता को जगाना है जबकि महिलाओं को पुरूषों के लिए लालायित दिखाया गया है.” मंत्रालय के बयान में इन विज्ञापनों को अभद्र, अश्लील और उकसाने वाला बताया गया है. मंत्रालय ने भारतीय विज्ञापन मानक परिषद से कहा है कि या तो इन विज्ञापनों पर रोक लगा दी जाए या फिर उनमें बदलाव किया जाए. इस फैसले से जिन डियोड्रेंट ब्रांडों पर असर होगा उनमें वाइल्ड स्टोन, एडिक्शन डियो और एक्स शामिल हैं. पिछले साल मंत्रालय ने फ्रांस से चलने वाले फैशन टीवी पर नौ दिन तक रोक लगा दी क्योंकि उस पर दिखाए जा रहे कार्यक्रमों से अश्लीलता की रोकथाम वाले कानूनों का उल्लंघन हो रहा था. फैशन टीवी पर अकसर ऐसे कार्यक्रम आते हैं जिनमें महिलाओं की नंगी छाती को दिखाया जाता है.

यूटीवी बिंदास को कारण बताओ नोटिस

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी चैनल यूटीवी बिंदास को अश्लील सामग्री दिखाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक चैनल के कार्यक्रम “मेरी तो लग गई… नौकरी” के लिए यह नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने चैनल पर 28 मार्च से 24 अप्रेल को 15 दिन में जवाब तलब किया है। चैनल से अपने 11 एपिसोड की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद चैनल पर प्रोग्राम कोड के उल्लंघन के तहत कार्यवाही की जा सकती है। नोटिस में कहा गया है कि कार्यक्रम में कई द्विअर्थी और अशिष्ट डायलोग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा महिलाओं का चित्रण भी आपत्ति जनक है। उल्लेखनीय है कि चैनल को पिछले दिनों इस तरह के नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

सेंसर बोर्ड में मराठी व्यक्ति क्यों नहीं : एमएनएस

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) में महाराष्ट्र के किसी सदस्य को स्थान नहीं मिलने पर आपत्ति जताते हुए नव मनोनीत 15 सदस्यीय समिति को भंग कर फिर से नई नियुक्ति करने की मांग की है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सीबीएफसी के नए सदस्यों के नामों की घोषणा की थी। एमएनएस की फिल्म खंड के अमिय खोपकर ने कहा कि उन्होंने सीबीएफसी के सीईओ पंकजा ठाकुर से मुलाकात कर नव नामांकित 15 सदस्यीय समिति को भंग कर नई नियुक्ति करने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘एमएनएस ने सीबीएफसी को 15 दिनों का समय दिया है। अन्यथा हम सीबीएफसी के मुंबई कार्यालय पर ताला लगा देंगे।’

ओबामा करते हैं पोर्न चैनल को फॉलो!

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इंटरनेट पर ट्विटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों और अन्य लोगों से जुडे रहते हैं। पर यह जानकर लोगों को बेहद हैरानी हुई कि बराक ओबामा का अधिकारिक ट्विटर अकॉउंट एक सॉफ्ट पोर्न चैनल ‘बेबस्टेशन’ को भी फॉलो करता है। द सन में छपी एक खबर के मुताबिक बराक ओबामा के कई फॉलोवर्स को यह देखकर बड़ी हैरानी हुई। अभी तक इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति भवन से कोई भी टिप्पणी नहीं की हई है पर ओबामा को फॉलो कर रहे फैंस का मानना है कि राष्ट्रपति या उनके किसी स्टॉफ ने शायद गलती से इस चैनल को फॉलो कर लिया। देर रात प्रसारित होने वाले इस सॉफ्ट पोर्न चैनल पर अर्धनग्न लड़कियां फोन कॉल्स पर दर्शकों से उत्तेजक बातें करती हैं। इस के पहले मशहूर ब्रिटिश खिलाड़ी वेन रुनी भी इस चैनल के फैन थे।

मुफ्त में देखिए 200 चैनल

अगर आप भी टीवी पर ज्यादा से ज्यादा चैनल्स देखने के लिए मोटी रकम देने को लेकर परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि महज 6 महीने बाद यानी दिसंबर से आप मात्र 1500 रुपए खर्च कर के 200 चैनलों का मुफ्त में मजा उठा सकेंगे। खास बात यह है कि ये 1500 रुपए भी आपको सिर्फ एक बार ही खर्च करने होंगे। इस रकम के जरिए आपको दूरदर्शन का डीटीएच प्लैटफॉर्म ‘डीडी डायरेक्ट प्लस’ और ऐंटीना खरीदना होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार इस साल के अंत तक डीडी डायरेक्ट प्लस पर चैनलों की संख्या में जोरदार इजाफा करने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में डीडी डायरेक्ट प्लस के प्लेटफॉर्म पर महज 58 चैनल हैं, और इसमें भी पॉपुलर चैनलों की संख्या काफी कम है। लेकिन अब सरकार ने दिसंबर तक 200 चैनलों को इसके बुके में शामिल करने का फैसला किया है।

मणिपुर में मीडिया पर प्रतिबंध

मणिपुर सरकार ने राज्य में प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया द्वारा वैसे समाचारों, रिपोर्टों और बयानों के प्रकाशन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर गैरकानूनी गतिविधियों का समर्थन करते हों। इस संबंध में शनिवार को सरकार की तरफ से राज्य के विशेष सचिव (गृह) एके सिन्हा द्वारा एक आदेश जारी किया गया था। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों के दौरान राज्य के अखबारों और इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर अनेक आतंकवादी समूहों की गैरकानूनी गतिविधियों का समर्थन करने वाले समाचारों का प्रकाशन-प्रसारण किया। वैसे समाचारों को भी प्रकाशित किया गया जो भारत की अखंडता के लिए खतरा थे। सूत्रों के अनुसार जो भी अखबार या समाचार चैनल इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(समाचार एजेंसियों और हिंदी अखबारों से साभार)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...