: ‘राखी का इंसाफ’ शो बंद करें : राखी पर मुकदमा दर्ज करें : इमेजिन पर चल रहे ‘राखी का इंसाफ’ शो में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी युवक की मौत के चलते लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा है। देहरादून में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शो की होस्ट राखी सावंत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए राखी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवक की मौत के लिए राखी सावंत जिम्मेदार है और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि झांसी के राजगढ़ निवासी लक्ष्मण ने पारिवारिक विवाद को सुलझाने को लेकर ‘राखी का इंसाफ’ शो में हिस्सा लिया था। शो में राखी ने लक्ष्मण के लिए कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि राखी के आपत्तिजनक शब्दों से आहत होकर ही लक्ष्मण ने अपनी जान दी। लक्ष्मण की मौत के बाद देशभर में आलोचना का सामना कर रहे एनडीटीवी इमेजिन और राखी पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है। शो को बंद करने और राखी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता शामिल थे।












मदन कुमार तिवारी
November 16, 2010 at 3:03 am
एक बात नही समझ पाता कहने को आर एस एस को फ़ासिस्ट बोलने का नया चलन शुरु हो गया है लेकिन जो दिख रहा उससे तो यह लगता है कि कांग्रेस वालें हीं फ़ासिस्ट हरकत कर रहे हैं । राखी सावंत की अपनी शैली है , सबको मालूम है । अगर मरने वाला शख्स राखी के प्रोग्राम में गया तो सब जानने के बात हीं गया होगा। दुसरी बात धारा ३०६ पढो । अबेटमेंट का अर्थ यह नही हुआ की कोई बातचीत हुई और उसके बीस अदिन बाद आम आत्म हत्या कर लियें तो राखी दोषी है। कारण पता करोगे तो बहुत कुछ निकलेगा और मेरे कांगेसी भाईयों आप को पता हीं होगा रात के दस बजे आपके प्रिय नेता संजय गांधी की पत्नी मेनका को बच्चों सहीत घर से निकाल दिया गया था । दोस्तो पहले अपनी पार्टी को तो मानवता सीखने के लिये कहो। इस पुरे प्रकरण में राखी कहीं दोषी नही है यह सब पैसा ऐंठने की चाल है। लेकिन केस करने वालों ने गलत नंबर डायल कर दिया है । अब राखी की बहादुरी देखनी है। समझौता किया तो डर गई । लडी तो बहादुर है।
mini sharma
November 16, 2010 at 4:33 am
राखी का पुतला phunk ne se kya hoga…Uska too kisee bhee show main Bain kar dena chaheye. Pata nahee kyu NDTV apnee bhad pitwa raha hai.
ajeet mishra
November 17, 2010 at 5:29 am
sexy gano se ang pradarshan karne wale doosro ko kya insaaf dege.