जयपुर से प्रकाशित होने वाले दैनिक महका भारत से जसवंत सिंह राठी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर मैनेजिंग एडिटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक अंबर के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है. जसवंत सिंह के जाने के बाद महका भारत के स्थानीय संपादक का दायित्व मिथिलेश जैमिनी को सौंप दिया गया है. वे काफी समय से महका भारत के साथ जुड़े हुए हैं.
जीएनएन न्यूज से राघवेंद्र मुगदल ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम एंकर थे. इन्होंने अपनी नई पारी पिछले महीने लांच हुए न्यूज एक्सप्रेस चैनल के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी क्राइम एंकरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राघवेंद्र की पहचान एक तेजतर्रार क्राइम एंकर के रूप में होती है. उन्होंने जी न्यूज को भी लम्बे समय तक अपनी सेवाएं प्रदान की हैं. जी न्यूज के क्राइम शो में उनका ‘चैन से सोना है तो जाग जाओ’ वाला अंदाज काफी पसंद किया जाता था.












Raj
September 1, 2011 at 2:22 pm
I want to say congratulation & best of luck bt I cnt say bcz ” Ambar ” wud be next mahka bharat . Agar jana hi tha to kahi aisi jagah jaate jaha koi bhavishya hota.
pawan mishra
September 1, 2011 at 4:21 pm
राघवेंद्र भईया बहुत-बहुत बधाई आपको…अब आप शादी कर लीजिए….
dhanish sharma
September 2, 2011 at 2:16 am
hum to sokar uth gya magar Z pa mudgal ji ka program band hona sa humna socha ki vo so gya hain…sunkar achcha laga ki vo ab news express main hain ab humko yahi kahna hai..ki chain sa so jao kyo ki mudgal ji a rha hain…
Rajnish tripathi
September 2, 2011 at 6:10 am
बहुत अच्छा किया आप ने आप की प्रतिभा वही दिखेगी क्योंकि जुर्म की दुनिया जुबान से चलती है वाला डायलाग जरुर बिकेगा आपका रजनीश