दैनिक जागरण, नोएडा से लोगों के जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिसे जहां मौका मिल रहा है, निकल ले रहा है। ताजी खेप में तीन लोगों के जाने की खबर है। दैनिक जागरण के दिल्ली के रिपोर्टर संदीप देव ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। वे दिल्ली में लांच होने वाले नई दनिया अखबार में गए हैं। इसी तरह जगदीश त्रिपाठी के रूप में एक मजबूत विकेट दैनिक जागरण, नोएडा से गिरा है। उनके बारे में सूचना है कि वे जल्द ही दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में चीफ सब एडीटर पद पर ज्वाइन करने वाले हैं। वे दैनिक जागरण में दिल्ली पुलआउट के इंचार्ज के रूप में काम देख रहे हैं। पोलिटिकल एक्टीविस्ट के बाद जर्नलिस्ट बने वाले जगदीश त्रिपाठी ने कई शहरों में काम किया है। तीसरा विकेट रमेश मिश्रा का है।
दैनिक जागरण के सेंट्रल डेस्क पर वैल्यू एडीशन डेस्क पर कार्यरत रमेश मिश्रा के बारे में सूचना है कि उन्होंने राष्ट्रीय सहारा, नोएडा की राह पकड़ ली है। देनिक जागरण, नोएडा से अभी कुछ और लोग दूसरी जगहों पर बातचीत पक्की कर चुके हैं और जाने की घोषणा जल्द ही करेंगे।











