दैनिक जागरण, बड़ौत से विश्वबंधु शास्त्री ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर थे. अभी उन्होंने कहीं ज्वाइन नहीं किया है लेकिन बताया जा रहा है कि जनवाणी के साथ जुड़ सकते हैं. विश्वबंधु ने अपने करियर की शुरुआत सत्रह साल पहले जागरण से ही की थी. वे जागरण के लिए कई जगहों पर काम किया. माना जा रहा है कि मैनेजमेंट से किसी बात पर अनबन हो जाने के चलते उन्होंने संस्थान को बॉय कर दिया.











