Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

दैनिक जागरण, बस्ती के जिला प्रभारी आशुतोष पर कई और हैं आरोप

भड़ास पर दैनिक जागरण, बस्ती के जिला प्रभारी आशुतोष मिश्र की कहानी देखी तो इनके बारे में और कुछ बताने का मन कर गया. अनुरोध है, मेरी गोपनीयता बनाये रखियेगा. आशुतोष जब देवरिया में जिला प्रभारी थे तब इन्होंने तत्कालीन नगर पालिका के अध्यक्ष रामायण राव के खिलाफ साजिशें की थी. मामला इतना बिगड़ गया कि निदेशक सुनील गुप्ता को देवरिया आना पड़ा और आशुतोष को हटाना पड़ा. जागरण की बहुत भद पिटी थी.

भड़ास पर दैनिक जागरण, बस्ती के जिला प्रभारी आशुतोष मिश्र की कहानी देखी तो इनके बारे में और कुछ बताने का मन कर गया. अनुरोध है, मेरी गोपनीयता बनाये रखियेगा. आशुतोष जब देवरिया में जिला प्रभारी थे तब इन्होंने तत्कालीन नगर पालिका के अध्यक्ष रामायण राव के खिलाफ साजिशें की थी. मामला इतना बिगड़ गया कि निदेशक सुनील गुप्ता को देवरिया आना पड़ा और आशुतोष को हटाना पड़ा. जागरण की बहुत भद पिटी थी.

कुछ दिन गोरखपुर ऑफिस में रहने के बाद इन्हें महाराजगंज जिले का प्रभारी बनाया गया. यहां भी आशुतोष ने ऐसी ऐसी करतूतें की कि जागरण के आला अफसरों को शर्मसार होना पड़ा. इन्होंने अपने कुछ साथियों को, जो इनकी साजिशों में शामिल नहीं होते थे, जागरण से बाहर करवाने में कोई कसर बाकी नहीं रखा. बस्ती जाने के बाद भी ये अपनी आदत से बाज नहीं आये और इन्होंने बस्ती से महाराजगंज प्रभारी बना कर भेजे गए ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को साजिश करके नेपाल के पोखरा में अय्याशी के मामले में फंसा दिया.

अगर बस्ती में इनका नाम किसी हत्यारे से जोड़ा जा रहा है तो निश्चित रूप से ये आरोप सही होगा क्योंकि मुझे पता चला है कि कॉल डिटेल की जांच शुरू होते ही आशुतोष 5 अगस्त की रात में आइडिया मोबाइल के डीलर हिमांशु सिंह के पास गए थे. अगर ये सही है तो ये देर रात उनसे मिलने क्यों गए. आप पता लगा लीजिये, इस पर आरोप लगने के बाद इस्टर्न यूपी के हेड संत शरण अवस्थी दो दिन बस्ती में रहे. उन्होंने तमाम लोगों से मुलाकात की और दफ्तर में मीटिंग में कोई जागरण कर्मी ऐसा नहीं रहा जिसने आशुतोष की करतूतों पर रोशनी न डाली हो. कल ही वीडी ओझा का ब्रह्मभोज था और उसकी कवरेज में फोटोग्राफर की हिम्मत नहीं हुई जाने की.

दैनिक जागरण के एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उपर उल्लखित तथ्यों में कोई कमी-बेसी दिखे तो उसका खंडन-मंडन नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. satish mani tripathi

    August 6, 2011 at 2:01 pm

    Ashutosh mishra ne Deoria me Ramayan rao ke khilaf Sajis nhi ki thi balki khud Rao ke Sajis me Fans gye the, sahi bat ye hai ki Nagar palika me huye gadberjhala k3e khilaf news chhapna unko bhhari pada tha, anya Arop bhi bina singh pochh ki hai Asal me Basti walo ko Baher ka buro chif ras nhi aa rha hai so we unke khilaf sajish rach rhe hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...