दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी को एक और झटका लगा है. प्रादेशिक डेस्क इंचार्ज लक्ष्मीनारायण दुबे के बाद एनपी सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है. एनपी सिंह विज्ञापन मैनेजर थे. बताया जा रहा है कि वो अपनी नई पारी भागलपुर में किसी अखबार के साथ शुरू करने जा रहे हैं.
मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले एनपी सिंह 2001 में अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के साथ की थी. इसके बाद से वे लगातार दैनिक जागरण के साथ उसके कई यूनिटों में काम किया. कुछ समय पूर्व उनका तबादला सिलीगुड़ी किया गया था. यहां की परेशानियां और वेतनमान तर्कसंगत नहीं होने के चलते उन्होंने संस्थान को अलविदा कह दिया. यहां कम वेतन दिए जाने के चलते पिछले कुछ महीनों में कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया है.











