भड़ास4मीडिया को एक सूचना मिली है. गलत है या सही, यह नहीं पता. इसकी सच्चाई बताएंगे जबलपुर वाले पत्रकार साथी. अपुष्ट सूचना ये है कि दैनिक भास्कर, जबलपुर के एक रिपोर्टर महोदय ने किसी की लंबी चौड़ी जमीन को कब्जाकर उसके एक हिस्से को अपने मालिक के नाम लिख दिया और दूसरे हिस्से को संपादक के नाम. शेष समस्त हिस्से पर खुद काबिज हो बैठे.
बताते हैं कि इस प्रकरण के बारे में थोड़ी बहुत खबर दैनिक भास्कर के प्रतिद्वंद्वी अखबार पत्रिका ने प्रकाशित की है. पूरे प्रकरण की सच्चाई क्या है, इस बारे में जबलपुर के साथियों से अनुरोध है कि वे पूरी जानकारी और पूरी रिपोर्ट [email protected] पर मेल कर दें ताकि प्रकरण का पूरा खुलासा किया जा सके. साथ ही, इस प्रकरण से जुड़े लोगों से भी अपील है कि वे अपना पक्ष लिखकर भेज दें ताकि रिपोर्ट के साथ उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जा सके. भड़ास तक खबरें भेजने और बताने का एक ही माध्यम है, वह [email protected] मेल आईडी है.












jabalpur
October 8, 2011 at 6:01 pm
ye kaam sirf patrika wale hi kar sakte hi..kyonki kisi or akhbaar ke reportors me itni himmat hi nahi hi ki wo sach bol sake ya likh sake…..dukaandaari se kisi ko fursat hi nahi…