दैनिक भास्कर के वेब विभाग आईएमसीएल से साल के शुरू में ही एक विकेट गिर गया है। बॉलीवुड सेक्शन की रिपोर्टर दीपा मिश्रा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। वो मुंबई कार्यालय में कार्यरत थीं। दीपा अंग्रेजी वेबसाइट डेलीभास्कर के लिए मनोरंजन की खबरें कवर करती थीं। उन्हीं की खबरों को हिंदी तथा गुजराती में अनुवाद करके उपयोग किया जाता था।
गौरतलब है कि हाल ही में आईएमसीएल ने अंग्रेजी वेबसाइट शुरू की है। हालांकि अंदरखाने खबर यह भी है कि अभी कई और विकेट गिर सकते हैं। इनमें से ज्यादातर अंग्रेजी पोर्टल के हैं, क्योंकि वहां उनको हिंदी की खबरों का अनुवाद करके उसे अंग्रेजी में उपयोग करना पड़ता है।











