: रामदयाल भार्गव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया : दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार व सांध्य वीर अर्जुन अखबार के न्यूज एडिटर विजय शर्मा की माता शांति देवी का निधन उनके आवास पर हो गया. वे 80 वर्ष की थीं. उनका अंतिम संस्कार आज सुबह निगम बोध घाट पर किया गया. इस दौरान काफी संख्या में पत्रकार एवं परिजन मौजूद रहे.
मेरठ के टीवी जर्नलिस्ट विनोद महाजन की भी माता का निधन गत दिनों हो गया. वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थी. आज शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास पर रस्म पगड़ी था, जिसमें भारी संख्या में शुभचिंतक एवं पत्रकार साथी उपस्थित हुए.
यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदयाल भार्गव के निधन पर काशी के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है. ज्ञात हो कि श्री भार्गव का बरेली में निधन हो गया है. उपजा की बैठक में रामदयाल भार्गव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया गया.
इस मौके पर राधारमण चित्रांशी, विनोद बागी, रामदयाल, प्रदीप कुमार सिंह, सुबोध त्रिपाठी, संजय सिंह, राकेश वर्मा आदि ने श्री भार्गव के कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि श्री भार्गव ने उपजा की स्थापना तथा बरेली में विस्तार देने में विशेष योगदान दिया. उन्होंने बरेली में उपजा का पहला प्रेस क्लब स्थापित किया. वे उपजा की बरेली शाखा के अध्यक्ष भी थे.












Rajendra Gunjal
January 30, 2011 at 2:15 pm
Param pita parmeshwar dono mrat atmaon ko shanti pradan karen aur parijanon ko himmat de.