रॉयल टाइम्स मैगजीन की लांचिंग दो फरवरी को शिमला में होगी. बागवानी एवं कृषि आधारित यह 60 पेज की कलर त्रैमासिक पत्रिका है. इस पत्रिका के संपादक राजेश शर्मा एवं कार्यकारी संपादक संजीव चौहान हैं. राजेश काफी समय तक दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. संजीव दैनिक भास्कर के साथ लम्बी पारी खेली है. दोनों की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है.
इस पत्रिका की विधिवत लांचिंग शिमला के होटल हॉली डे होम में होगी. दिलचस्प तथ्य यह है कि इसकी लांचिंग किसी नेता या अधिकारी के हाथों नहीं बल्कि किसानों के द्वारा की जाएगी. इस पत्रिका को सेब एवं नाशपाती उत्पादन को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है. उल्लेखनीय सेब एवं नाश्ापाती फल उद्योग लगभग चार हजार करोड़ का है. इसे हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर एवं उत्तराखंड को भी लक्ष्य रखकर प्रकाशित किया जा रहा है. अगर इस पत्रिका को बढि़या रिस्पांस मिलता है तो प्रबंधन की योजना इसे मासिक पत्रिका बनाने की भी है.












unknown
February 1, 2011 at 4:41 pm
bahut achha hai dosto, good luck.mehant se kam kro,saflata milegi.
MAYANK PORWAL
February 5, 2011 at 4:40 pm
krishi magazine to aur bhi hai but good material with innovative thinking will only matter and hardly makes the difference that who so ever is associated with it.
but i like your’s path and i m almost sure that it’ill benefit our 54.4% population.