गणतंत्र दिवस के मौके पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में द एंटीवायरस टाइम्स का लोकार्पण किया गया. ओमेक्स पार्क प्लाजा परिसर में आयोजित समारोह मुख्य अतिथि महापौर दमयंती गोयल ने अखबार का लोकार्पण किया. इस मौके पर दमयंती गोयल ने समाचार पत्र के मुखय संपादक नरेश जिंदल को बधाई देते हुए कहा कि मैं आशा करती हूं कि यह अखबार नाम के अनुरूप ही कार्य करेगा. पाठकों तक सही और निष्पक्ष समाचार पहुंचाने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह के अखबारों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए.
भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री संजय जोशी ने पत्रकारों से आह्वान किया कि वे जागते रहें. वर्तमान परिस्थितियों में समाज को मीडिया के सहयोग और साथ की अत्यन्त जरूरत है. वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर ने पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए अखबार से आमजन के सवालों को प्रमुखता से उठाने की बात पर जोर दिया. मुख्य संपादक नरेश जिंदल ने भी व्यवस्था के अंदर तक व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से साफ करने की अपनी वचनबद्धता दोहराई.
कार्यक्रम का संचालन सीएम पपनै ने किया. इस मौके पर भारतीय उच्चायुक्त लंदन में पदासीन वरिष्ठ कार्यक्रम निदेशक व लेखिका दिव्या माथुर, विधायक दिल्ली वीर सिंह घिंगान, पार्षद अनीता त्यागी, पार्षद पवन गोयल सहित काफी लोग मौजूद रहे.












lalsingh
March 5, 2011 at 12:14 pm
Professional skill in still photography, handling of Analog and Digital SLR cameras. Presently shooting with CANON EOS 500D
Sound knowledge of Image Processing both in Darkroom and on ADOBE Photoshop.
Professional skills in Studio and Outdoor shoots for Fashion, Model and Portrait Photography