जी टीवी ने अपना लोगों बदल लिया है. चैनल ने प्रगतिशील नजरिया अपनाते हुए एक नए स्लोगन ‘उम्मीद से सजे जिंदगी’ के साथ दिखने लगा है. नए लोगों, स्लोगन का यह चोला जी टीवी ने रविवार की रात नौ बजे ‘उम्मीद का नया चेहरा’ कार्यक्रम के दौरान सबसे सामने प्रसारित किया. जी टीवी का नया एक्वा ब्लू कलर लोगों, नए स्टाइलिश फांट इन हाउस टीम ने विकसित किया है.
कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारा मानना है कि ब्रांड की ताजगी और हमारी पहचान को प्रतिबिंबित करने के लिए यह उपयुक्त समय है. उन्होंने आगे कहा कि नई पोजिशनिंग एक महिला के उभरते विश्वासों, उसके बदलते उम्मीदों, उसके सपनों और उसकी आशाओं को सामने लाता है. हमारा नया स्लोगन ‘उम्मीद से सजे जिंदगी’ इस अच्छी तरह व्यक्त करता है. शुरू से ही जी टीवी ने अपने कंटेंट के माध्यम से आम आदमी को सबसे ज्यादा महत्व दिया है. नए लुक के माध्यम से हम आम आदमी के योगदान को तहेदिल से स्वीकार करते हैं. हमने अपने इस नए लोगों से दशर्कों के भीतर स्वामित्व की भावना भरने का काम किया है.












abc
June 20, 2011 at 6:50 pm
बहुत बढ़िया लोगो है… स्वागत है।
pankaj soni
June 21, 2011 at 9:12 am
एक्वा ब्लू कलर में उम्मीद से सजे जिंदगी’ के साथ जी टीवी का नया लोगों स्टाइलिश है. तहेदिल से स्वीकार .but old was also very nice . zee is realy near to mr. common man .pankaj soni sagar
rajan chaudhary, gorakhpur
June 22, 2011 at 2:22 pm
kisi kartoon channel ka logo jayada lag raha hai…
VIVEK MISHRA
August 1, 2011 at 6:36 am
VERY BEAUTIFUL LOGO BUT OLD WAS GOLD