नई दुनिया की दिल्ली की टीम में दो नाम और जुड़ गए हैं। धनंजय और अनूप भटनागर। नवभारत टाइम्स के धनंजय ने नई दुनिया ज्वाइन कर लिया है। वे बतौर एडीटर- हेल्थ नई पारी शुरू करेंगे। अनूप भटनागर दैनिक हिंदुस्तान, नई दिल्ली में लीगल मामलों के सीनियर रिपोर्टर थे। उन्हें नई दुनिया में एडीटर- लीगल अफेयर्स पद पर एप्वाइंट किया गया है। इसी तरह इन दोनों के अलावा अभी कई और लोगों के नाम जल्द ही नई दुनिया से जुड़ने वाला है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई दुनिया के प्रधान संपादक आलोक मेहता अपनी टीम बनाने में अनुभव और विशेषज्ञता का खास ध्यान दे रहे हैं। सीनियर लेवल पर वे ऐसे वरिष्ठ पत्रकारों को तरजीह दे रहे हैं जो अपनी फील्ड के मास्टर हों। धनंजय जहां सामाजिक व स्वास्थ्य के मामलों और नए तरह के मुद्दों पर रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं वहीं अनूप कोर्ट कचहरी के मामलों के विशेषज्ञ हैं। आगे आने वाले दिनों में इसी तरह कुछ और बड़े नाम नई दुनिया के साथ जुड़ेंगे।











