पूर्णिया विधायक राजकिशोर केशरी हत्याकांड में गिरफ्तार पत्रकार नवलेश पाठक की रिहाई और रूपम पाठक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने रानी ब्लाक में एक मानव श्रृंखला बनाई. मानव श्रृखला में हिंदी पत्रकारिता विभाग के काफी संख्या में छात्र शामिल हुए. छात्रों ने कहा कि इस हत्याकांड में पत्रकार नवलेश को बिना वजह फंसाया जा रहा है.
छात्रों ने कहा कि अगर शासन-प्रशासन समय रहते रूपम की शिकायत को गंभीरता से लेती और मामले की जांच कराती तो विधायक आज जीवित होते. न्याय नहीं मिलने पर ही उसे कानून अपने हाथ में लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि रूपम के साथ न्याय होना चाहिए. छात्रों ने कहा कि पत्रकार नवलेश को जानबूझकर इस हत्याकांड में फंसाया जा रहा है. उन्हें रूपम की खबर छापने की सजा दी जा रही है. छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर नवलेश को रिहा नहीं किया गया तो हमलोग अपने आंदोलन को और तेज करेंगे.












vijay jha
January 11, 2011 at 4:05 pm
पत्रकार नवलेश को जानबूझकर इस हत्याकांड में फंसाया जा रहा है. उन्हें रूपम की खबर छापने की सजा दी जा रही है.