पूर्णिया विधायक राजकिशोर केशरी हत्याकांड में पत्रकार नवलेश पाठक की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोनल के दूसरे चरण में डेहरी प्रेस क्लब के पत्रकारों ने सड़क मार्च निकाला. सड़क मार्च का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार और तूफान एक्सप्रेस के संपादक गया प्रसाद कर रहे थे. अम्बेडकर चौक पर इकट्ठा होने के बाद पत्रकारों का जत्था नारे लगाता हुआ निकला. सबके हाथों में तख्तियां थीं. जिन पर नवलेश पाठक को अविलम्ब रिहा करो, पत्रकारों पर जुल्म बंद करो जैसे नारे लिखे थे.
सड़क मार्च अंबडेकर चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा. वहां पत्रकारों ने अपनी बातें लोगों के समक्ष रखी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष मो. वारिस अली ने कहा कि सरकार ने बैगर अनुसंधान किये पत्रकार नवलेश को गिरफतार कर हिटलरशाही का परिचय दिया है. यदि पत्रकार पर किया गया झूठा मुकादमा वापस नहीं लिया गया तो पत्रकार संगठन राज्य भर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएगा. मांगों से संबंधित ज्ञापन वीडीओ केपी सिंह को सौंपा गया.
सड़क मार्च में अजय कुमार (हिन्दुस्तान), अखिलेश कुमार हीरो (डीडी न्यूज), तसलिमउल हक (दैनिक जागरण), संतोष सिंह (दैनिक जागरण), विकाश्ा चन्दन (जी न्यूज), रवि कुमार (पी7 न्यूज) कलाम हासमी (कौमी तंजीम), अरूण सिंह (सन्मार्ग), राजेश सिंह (प्रभात खबर), ओम प्रकाश पाण्डेय (प्रभात खबर), संजय चौधरी (द टेलीग्राफ) आदि लोग शामिल थे.











