Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

निरूपमा के पिता, भाई और प्रेमी के खिलाफ वारंट जारी

पत्रकार निरूपमा पाठक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में कोडरमा की एक स्थानीय अदालत ने निरूपमा के पिता, भाई और प्रेमी के खिलाफ़ गिरफ्तारी गैर-जमानती वारंट जारी किया है. कोडरमा पुलिस ने चार दिन पहले अदालत से निरूपमा को आत्‍महत्‍या के लिए प्रेरित करने के लिए उनके खिलाफ वारंट जारी करने का अनुरोध किया था. जिसके बाद सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एन के अग्रवाल ने यह वारंट जारी किया है.

एक मार्च को अदालत के सामने सौंपी गई अपनी जांच रिपोर्ट में पुलिस ने निरूपमा के पिता धमेंद्र पाठक, मां सुधा पाठक, भाई समरेंद्र और प्रेमी प्रियभांशु रंजन के खिलाफ़ धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग की थी. गौरतलब है कि निरूपमा की मां सुधा पाठक को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और वह फ़िलहाल जमानत पर हैं. प्रियभांशु रंजन ने निरूपमा के परिवार वालों को उसकी हत्या का दोषी ठहराया था.

इधर, पाठक परिवार के वकील अरुण मिश्रा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मई 2011 में सुधा पाठक के आवेदन पर प्रियभांशु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...