देहरादून से स्तब्ध कर देने वाली खबर है. मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यक्रम को कवर कर रहे एक युवा पत्रकार अमित चौहान की मौत हो गई है. अमित मात्र तीस वर्ष के थे. वे ए2जेड चैनल से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. अमित की मौत से उत्तराखंड के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है.
मुख्यमंत्री रमेश निशंक पोखरियाल का कार्यक्रम आज जोगीवाला चौक के पास बद्रीपुर में था. इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के तमाम पत्रकार लगे हुए थे. सभी पत्रकारों के साथ अमित भी कार्यक्रम की कवरेज में लगे हुए थे. कार्यक्रम चल ही रहा था कि बीच में अचानक अमित के सीने में दर्द की शिकायत हुई. उसने अपने कुछ साथियों से दर्द की बात भी कही पर ज्यादातर लोगों ने अनसुना कर सीएम के कार्यक्रम के कवरेज में लगे रहे. अचानक दर्द से बेहाल अमित धड़ाम से नीचे गिर गए. उनके जमीन पर गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई. कुछ लोग अमित को लेकर तत्काल सीएमआई अस्पताल गए. जांच के बाद डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया.
इस दुखद घटना के बाद सीएम का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया. मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने अमित की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए अमित के परिजनों को दो लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है. अमित की मौत का सबसे दुखद पहलू यह है कि उनकी शादी मात्र छह महीने पहले ही हुई थी. वो अपने परिवार के साथ चूना भट्टी इलाके में रहते थे. अमित की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. उनकी पत्नी तथा माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल था.












VARUN PANWAR
January 23, 2011 at 8:42 am
channel ne chauhan ke liye kuch kiya ya hamesha ki tarah channel ne sabhi parampara ko kayam hoye apna palla jhad liya
yogesh
January 22, 2011 at 5:42 pm
bahut dukhad
जय कुमार, टीवी पत्रकार, चाईबासा
January 23, 2011 at 2:10 am
खबर पढ़ कर बहुत दुःख हुआ>:(
अमित ने अपनी पीड़ा बताई, लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया…
madan kumar tiwary
January 23, 2011 at 2:52 am
अत्यंत दुखद ।
madan kumar tiwary
January 23, 2011 at 2:56 am
इस दुख की घडी में हम सब अमित के परिवार के साथ हैं।
नियति के इस कालचक्र से कोई नही बच पाता है ,
पर क्या शाम होने के पहले सुरज कहीं ढल जाता है ।
लेकिन सुरज तो ढल गया दोस्तों हमेशा के लिये ।
madan kumar tiwary
January 23, 2011 at 2:58 am
अमित के लिये भडास की सच्ची श्रड्धांजली होगी अगर उनका लिखा या विजुअल कवरेज हो तो उसे दिखायें ।
kmsingh
January 23, 2011 at 3:03 am
behad dukhad samachar mila bhagwan unki atma ko shanti or pariwaar ke sabhi logo ko shakti pradan karen.
Deepak Srivastav, Gorakhpur
January 23, 2011 at 5:51 am
bahut dukhad…………….
meri samvednaye swrgiya amit ji ke parijno ke sath hain,
ishwar unko aatmsambal de……….