Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

नीरज गुप्‍ता को नामजद किए जाने पर उबले पत्रकार और अधिवक्‍ता

प्रदर्शन काशीपुर मीडिया सेन्टर के सदस्य अधिवक्ता, व्यापारी व राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता को नजीवाबाद (बिजनौर) पुलिस द्वारा पूर्व में हुए पुरुषोत्तम तायल उर्फ जौली हत्याकांड के मुख्य आरोपी डा. मनीष अग्रवाल की हत्या में नामजद किए जाने के विरोध में गुरुवार को पत्रकारों, अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर बिजनौर पुलिस का पुतला फूंका तथा एएसपी के माध्यम से मेरठ के पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन भेजा।

प्रदर्शन काशीपुर मीडिया सेन्टर के सदस्य अधिवक्ता, व्यापारी व राज्य आंदोलनकारी नीरज गुप्ता को नजीवाबाद (बिजनौर) पुलिस द्वारा पूर्व में हुए पुरुषोत्तम तायल उर्फ जौली हत्याकांड के मुख्य आरोपी डा. मनीष अग्रवाल की हत्या में नामजद किए जाने के विरोध में गुरुवार को पत्रकारों, अधिवक्ताओं व व्यापारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर बिजनौर पुलिस का पुतला फूंका तथा एएसपी के माध्यम से मेरठ के पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में कहा गया है कि नीरज गुप्ता हत्याकाण्ड के समय काशीपुर में ही मौजूद थे। उनका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। मृतक जौली नीरज गुप्ता के बहनोई थे, जिस कारण उनकी हत्या के बाद उनके हत्यारोपी श्री गुप्ता से रंजिश रखते हैं। इसके चलते उन्हें झूठा फंसाया गया है। ज्ञापन में मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही जांच पूरी होने तक श्री गुप्ता की गिरफ्तारी पर रोक लगायी जाने की भी मांग की गयी।

पत्रकारों ने कहा कि नीरज गुप्ता के विरुद्ध दर्ज की गयी रिपोर्ट में जो दिन व समय दर्शाया गया है, उस दिन नीरज गुप्ता पांच बजे तक काशीपुर न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी कर रहे थे। बाद में वह काशीपुर कोतवाली कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों के बीच वार्ता के दौरान मौजूद रहे। ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति दो स्थानों पर मौजूद नहीं हो सकता। पत्रकारों ने नीरज गुप्ता के विरुद्ध दर्ज करायी गयी रिपोर्ट को बेबुनियाद व फर्जी बताते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर उनका नाम हत्याकांड से हटाये जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर पत्रकार, व्यापार मंडल व बार एसोसिएशन कोई भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

पुतला फूंकने व प्रदर्शन करने वालों में मीडिया सेंटर संरक्षक शिवअवतार शर्मा, महामंत्री विकास गुप्ता, उपाध्यक्ष नवीन सिंह देउपा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना, जसपाल चढ्डा, गुरविंदर सिंह चंडोक, नदीमुद्दीन, निखिल पंत, स्वतंत्र नवीन, शैलेन्द्र मिश्रा, ब्रिजेश वार्ष्णेय, गजेन्द्र यादव, मुकुल मानव, डॉ. एमए राहुल, नवीन अरोरा, संजय रूहेला, विवेक मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, पवन, संजय कक्कड़, आरडी खान, अजीम खान, एफयूखान, रफी खान, अनिल शर्मा, रवि शर्मा, माजिद अली, विवेक मिश्रा एड., दीप पाठक, कुन्दन विष्ट, कुन्दन शाह, अनुराग गंगोला, भगीरथ, अशोक सिंघवानी आदि शामिल रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...