देश के कुछ पत्रकारों सहित नीरा राडिया की उनके मुव्वकिलों के साथ फोन पर हुई जिस बातचीत को टेप किया गया था, उसके लीक किए जाने की घटना की सरकार ने जांच करने के सोमवार को आदेश जारी किए।
इस बातचीत के टेप के लीक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा द्वारा उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाए जाने पर सरकार की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि यह जांच खुफिया ब्यूरो और केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड करेंगे।
गृह मंत्रालय के कहने पर केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने ही राडिया के फोन टेप किए थे। हाल ही में टेप की गई बातचीत के कुछ अंश मीडिया की ओर से प्रकाशित-प्रसारित हुए हैं। साभार : भाषा











