टीवी की दुनिया से दो सूचनाएं हैं. साईं प्रसाद ग्रुप द्वारा लांच किए जाने वाले नेशनल न्यूज चैनल न्यूज एक्सप्रेस को लाइंसेंस मिल गया है. सूत्रों के मुताबिक समूह को एक नेशनल न्यूज चैनल के अलावा कई रीजनल न्यूज चैनलों के लिए भी लाइसेंस मिला है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से लाइसेंस मिलने के बाद न्यूज एक्सप्रेस की लांचिंग की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. फिलहाल चैनल संचालन के लिए तकनीकी तैयारी जोरशोर से चल रही है.
खरीदे गए उपकरणों की स्थापना और टेस्टिंग का काम चल रहा है. भर्तियां करीब करीब हो चुकी हैं. उधर, खबर है कि न्यूज एक्सप्रेस के एडिटर इन चीफ मुकेश कुमार इन दिनों लंदन में हैं. वहां वे बीबीसी न्यूज चैनल समेत कई बड़े चैनलों के कामधाम को बारीकी से देख-समझ रहे हैं और इन चैनलों के कामकाज के तरीके और कार्यप्रणाली से सकारात्मक इनपुट लेकर न्यूज एक्सप्रेस को आर्गेनाइज करने की कोशिश करेंगे. सूत्रों ने बताया कि न्यूज एक्सप्रेस प्रबंधन की कोशिश है कि चैनल की क्वालिटी से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए. इसी उद्देश्य से हर काम तैयारी व प्लानिंग के साथ की जा रही है.
एक दुखद खबर देहरादून से है. कई बार बंद-शुरू हो चुके न्यूज चैनल वायस आफ नेशन का प्रसारण एक बार फिर ठप हो चुका है. सूत्रों का कहना है कि इस किराए के चैनल पर इस बार सरकार की गाज गिरी है. चर्चा है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के खिलाफ खबर चलाए जाने के कारण चैनल को बंद करा दिया गया. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार की तरफ से दिखाई गई खबर की जांच कराई गई तो कई तथ्य गलत पाए गए.
इसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी ने चैनल के कागज-पत्तर, लाइसेंस आदि की छानबीन कराई और तकनीकी रूप से कोई कमी होने को आधार बनाते हुए चैनल के प्रसारण को रुकवा दिया. करीब चार दिनों से चैनल का प्रसारण बंद है. ज्ञात हो कि इस चैनल में कई बार विवाद हुआ है. चैनल के अंदर मारपीट तक हुई है. कई चैनल हेड बदले जा चुके हैं. कई पुराने कर्मचारियों की सेलरी का अब तक निपटारा नहीं किया गया है. जिन लोगों को सेलरी नहीं मिली है, वे भी अब एकजुट होकर कोर्ट और पुलिस के पास जाने की तैयारी कर रहे हैं. देखना है कि वीओएन अब दुबारा चालू हो पाता है या सरकार और कर्मचारियों की बददुवाओं के कारण सदा के लिए सो जाता है.












anil mittal
May 16, 2011 at 3:22 pm
यशवंत जी प्रणाम ,में आपका नियमित पाठक हु लेकिन आप से एक शिकायत भी है की आप बिना जांच किये ही खबर को प्रकाशित कर देते है आप के पोर्टल को करोडो लोग पढ़ते है अगर आप ऐसे आधार हीन खबर को अपने पोर्टल में शतान देंगे तो कही न कही आपकी छवि भी धूमिल तो होगी ही ,,, वी ,ओ, न,. का. प्रसारण लगातार चल रहा है अगर आपके पास केबल है तो आप सर्च कर सकते है इस चैनल के पास खबर के पुख्ता सबूत है मुख्यसचिव की ही नहीं जितनी भी खबरे चैनल ने दिखाई है उन सबके सबूत अगर आपको भी चाहिए तो आप भी देख सकते है मेरा आप से निवेदन है किर्पया ऐसे खबर को पर्काशित न करे जिसकी पुष्टि न हो अगर आप कोई इस खबर के बारे में बात करना चाहते है तो इस नो 9 पर कॉल कर सकते है या अपना मोब no हमें दे हम आपको काल कर के हकीकत से रूबरू करा देंगे एक बात में आपको और बता दू चैनल का अपना लाइसेंस
है इसकी पुष्टि आप भरत सरकर के सुचना प्रसारण मंत्रालय से कर सकते है ,,,,,चैनल का पर्सारण केवल देहरादून नगर में ही बाधित किया गया है वो भी बिना किसी लिखा पढ़ी के ,,,, मुख्या सचिव की खबर को देखने के बाद CAT की रिपोर्ट में भी सही सिद्ध हुआ है जिसकी सीबीआई जाँच भी सुरु कर दी गयी है और मुख्या सचिव की dpc निरस्त करके उनका स्तर परमुख सचिव कर दिया गया है चैनल की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है अब चैनल उत्तराखंड का लोकप्रिय चैनल बन गया है आपकी इस खबर से उत्तराखंड की लांखो की जनता को कष्ट हुआ है इसी लिए किरपिया ऐसे निराधार खबरों को अपने पोर्टल पर स्तान ना ही दिया करे
sachhi baat
May 16, 2011 at 6:01 pm
बिलकुल सही खबर छापी है आपने. von में जब से राजीव रावत आये हैं तो चैनल रोज ब्लैक मेलिंग की ही ख़बरें दिखा रहा है, खासकर उत्तराखंड में इंस्टीटूटों की तो शामत ही आ गयी है. दून स्कूल की खबर जिसको ज्यादा से ज्यादा 1/2 घंटा दिखाना था उसको ७ दिन तक लगातार २४ घंटे दिखाया.अपने ही ऑफिस के बन्दों से दर्शक के रूप में और पीड़ित के रूप में झूठे फ़ोनों करवाए. और फिर पैसे लेने के बाद ही खबर रोकी एक और कॉलेज से भी पैसे मांगे और नही देने पर फिर ७ दिनों तक रेड मारी.और जब झूटी खबर पर उस मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया तो वों ने कहा की पैसे देकर प्रदर्शन कराया गया. राजीव रावत के रूप में मनीष वर्मा को एक अच्छा ब्लैक मेलर मिल गया है. जो ख़बरों से पैसे का कारोबार कर रहा है. इन्होने पुलिस के लाठी चार्जे की खबर को करवाई होने के बाद भी कई हफ़्तों तक चलाया और जबरदस्ती एस एस पी की छवि हद से ज्यादा गिराने की कोशिस की ताकि चैनल की दहशत अधिकारीयों में भी जाए. इसके बाद मुख्या सचिव के ५ साल पुरानी खबर उठाई और चलने लगे, कृषि मंत्री के विभाग की २ साल पुरानी एक घोटाले की खबर चलाई, जिन ख़बरों को कई साल पहले अखबार और चैनल चला चुके है और जांच भी चल रही है उनको इस तरह से चलाना समझ सकते हैं की क्या कहानी है. एक एस डी एम् जिसका जमीन का विवाद कोर्ट में चल रहा है उसमे एस डी एम् को गलत ठहरा दिया और लोगों को भड़काने का ही काम किया है. अनपढ़ों के इस चैनल में हर वो खबर चलती है जिससे पैसे आयें और माहौल ख़राब हो. इस चैनल में चरित्र हनन की गलत ख़बरें बहुत चलाई जा रही हैं जनता को तो किसी की इज्ज़त उतरने वाली खबर से मज़ा तो आएगा ही. मगर जिसकी इज्ज़त उतर रही है उसकी दशा इन लोगों ने कभी नही सोची होगी.एक कोंग्रेस की महिला से मामूली कहासुनी पर इन्होने उसको सेक्स रैकेट का सरगना बना दिया, और मुकदमा भी थोक दिया बेचारी हमारे यहाँ भी माफ़ी मांगने आई थी मगर किसी ने नही सुनी. एक निदेशक पर भी इन्होने एक लड़की के शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था. इसलिए की उसने मनीष वर्मा के कॉलेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी थी. तो कई कहानियां हैं इस चैनल की और यहाँ के मालिक मनीष वर्मा के कारनामों की. इस चैनल में कोई भी पत्रकार नही आया है, इसलिए ये चैनल हर बार विवादों में ही रहता है. राजीव की मजबूरी है की पैसा चैनल में पहुचना है तो नही तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा, और मनीष वर्मा को पैसा चाहिए चाहे सीढ़ी ऊँगली से आये या टेढ़ी.
m Danish Khan
May 16, 2011 at 7:51 pm
Yashwant Ji Bade Hi Shram Ki Baat Hai Media Ki Baat Uthane Ki Bjae Aap Glat Suchnae Parsarit Kar Rahe Hai. VON Ka Parsaran Bilkul Bhi Band nahi Hua Hai. Sirf Dehradun Me Parshsnek Dbaw Dalva Kar Cable Par Matr Dehradun Me Channel Band Karva Kar Media Ka Gla Ghotne Ka Paryas Kiya ja Rha Hai.
Vo Bhi Mukh Sachiv Ke Ishare Par . Jiska Karan Hai VON Ka Parda Fash Karna – Jisme Channel Ne Dikhaya Tha Kaise Bna Ek Tibbati Sharrarthi Se Mukhe Sachiv . Sutru Ke Anusar Is Mudde Par CBI Bhi SAjag Ho Chuki Hai Aur Gopni Star Se Chan Been Me Jut Gai Hai.
Isi Mukhe Sachiv Ke Ishare Par Nainital Me Rehne Wale Tibbati Sharrarthiyo Ke Voter ID Card Bhi Ban Chuke Hai. Isi Khunnas Me Channel Ka Dehradun Me Sirf Cable TV Par Parsaran Rukva Kar Chothe Stambh Ka Gla Ghota Ja Rha Hai. Meri Mitr Bandhuo Se Gujarish Hai Sach Ka Sath De.
Baki Aap Ki Marji. Ha Yeh Tae Hai Agar Aese Hi Chalta Rha To Agla Nishana Aap Bhi Ho Sakte hai. Mohd Danish Khan
Kumaun Beuro. VON
jaihind
May 17, 2011 at 5:42 am
sir jee jab sab samaj me aa jaye tab yeh jarur janne ki kosois kar lena stringer bhi aadmi hota uske bhi pariwar hota isliye uske payment ka channel me provision ban ba le, kahi aisa na ho jaye tamam jham ke bad bhi bhi media me aap ke channel ke badnami ho…
biharibabu
May 28, 2011 at 12:33 pm
news express ko license nahin mila hai. aapki news galat hai
aik patrakar
May 30, 2011 at 7:36 pm
anil mittalji apki comments padhi. yashvantji ne sahi khabar likhi thi. aap to VON mein karamchari hain. aur apko to paisa bhi nahin mile to bhi aap keval ID ke liye muft mein kam kar lete. channel band nahin hua to VON par tale kyon lag gaye. Licence tha to fir kyun nahin protest kiya. karamchariyon ki salary kyon nahin dilayee. par aap jaise log hi sach ko jhooth aur jhooth ko sach batane ki kosis karte hain. Parinam aapke samne hai. PCR mein taale latak gaye. bijli kat gayi phir bhi appka sahas hi hai ki aap phir bhi sach ko jhooth na baba safed jhooth bata rahe ho. hai na?
sanjay choudhary
June 12, 2011 at 8:19 pm
congrats…….mukesh sir
koshal shakya
July 13, 2011 at 8:34 am
mukesh sir namaskar news express channal on air kab tak hoga hame iska intejaar hai