भोपाल से आरकेडीएफ समूह एक नया इवनिंग अखबार न्यूज आफ्टरनून लॉन्च करने जा रहा है. इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा यह समूह अब मीडिया सेक्टर में नई रणनीति के साथ बाजार में उतर रहा है. भोपाल में न्यूज ऑफ्टरनून सायंकालीन दैनिक सांध्य प्रकाश को टक्कर देने की रणनीति को ध्यान में रखकर उतर रहा है. इस अखबार को फरवरी में लांच किए जाने की संभावना है.
दैनिक जागरण छोड़कर इस समूह के सीईओ बने वरिष्ठ पत्रकार रवि खरे इस अखबार के लिए नए पत्रकारों की भर्ती शुरू कर दिए हैं. वे इससे पहले मध्य प्रदेश के पापुलर वीकली अखबार एलएन स्टार के लिए टीम बनाने में भी बड़ी भूमिका निभा चुके हैं. इस समूह के मालिक सुनील कपूर प्रसार भारती के सदस्य हैं. इस भावी अखबार ने एक मीडिया सेल बनाया है ताकि बिना किसी भेदभाव, पक्षपात और भाई-भतीजावाद के योग्य पत्रकारों का चयन किया जा सके. इस अखबार का सीधा मुकाबला भोपाल के प्रमुख सांयकालीन अखबार सांध्य प्रकाश से होगा.











