Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्‍यूज एक्‍सप्रेस ने बिहार में अव्‍वल स्‍थान हासिल किया

नई दिल्ली : पहले हाई डेफिनेशन न्यूज़ चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस ने बिहार में ग्रॉस रेटिंग्स प्वाइंट (जीआरपी) के लिहाज से पहला स्थान हासिल कर लिया है। हिंदी भाषी बाजार में अभूतपूर्व सफलता बटोर रहे इस चैनल की रेटिंग्स पिछले सप्ताह के दौरान, राज्य में CS, 4+ Years और M 25 + SEC ABC में 23% बढ़ गई है।

नई दिल्ली : पहले हाई डेफिनेशन न्यूज़ चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस ने बिहार में ग्रॉस रेटिंग्स प्वाइंट (जीआरपी) के लिहाज से पहला स्थान हासिल कर लिया है। हिंदी भाषी बाजार में अभूतपूर्व सफलता बटोर रहे इस चैनल की रेटिंग्स पिछले सप्ताह के दौरान, राज्य में CS, 4+ Years और M 25 + SEC ABC में 23% बढ़ गई है।

लॉन्च के पहले दो महीने के भीतर 3.1 की टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) हासिल करने वाले देष के पहले न्यूज़ चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस के दर्शकों की संख्या में देशभर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, जबकि गुजरात में इसके दर्शकों का आंकड़ा काफी बढ़ चुका है और यहां इसकी पहुंच में 11.5 प्रतिशत तथा ग्रॉस रेटिंग्स प्वाइंट (जीआरपी) में 18.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। उधर, राजस्थान में भी कमोवेश यही रुझान बना हुआ है जहां ग्रॉस रेटिंग्स प्वाइंट (जीआरपी) में 19 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई जबकि उत्तर प्रदेश में यह वृद्धि 15.9 प्रतिशत हुई और असम में इसकी पहुंच में 11.3 प्रतिशत विस्तार हुआ है।

श्री मुकेश कुमार, चैनल प्रमुख, न्यूज़ एक्सप्रेस ने कहा, ’’हम न्यूज़ एक्सप्रेस की साप्ताहिक टीएएम रिपोर्ट में हो रही प्रगति को देखकर बेहद खुश हैं। हमें बिहार में जीआरपी के मोर्चे पर अव्वल स्थान हासिल करने पर गर्व है और देश के दूसरे भागों में भी इसी सफलता को दोहराना चाहेंगे। हमारे बेहतरीन स्तरीय अनुसंधान आधारित कार्यक्रमों और उम्दा प्रस्तुति टीम तथा निष्‍ठावान ग्राहक आधार की बदौलत हम जल्द ही देश में पसंदीदा न्यूज़ चैनल बनने का इरादा रखते हैं। हम इस कामयाबी दिलाने के लिए अपने दर्शकों के आभारी हैं और आने वाले समय में नई तथा अत्याधुनिक प्रस्तुति का सिलसिला जारी रखने का वायदा करते हैं।‘‘

कार्यक्रम की विश्‍वसनीयता पर आधारित चैनल पर्याप्त शोध आधारित तथ्यों और स्तरीय रिपोर्टिंग में यकीन रखता है। इस चैनल ने अपने आपको विशुद्ध राजनीतिक चैनल के तौर पर पेश किया है और ऐसे विशेष कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत करता है जो पत्रकारिता के असली जज़्बे को पेश करते हुए जमीनी स्तर पर विभिन्न सामाजिक-राजनीति मसलों से भी जुड़े होते हैं।

न्यूज़ एक्सप्रेस के बारे में : यह भारत का पहला हाई डेफिनेशन (एचडी) न्यूज़ चैनल है। अनुभवी मुकेश कुमार के हाथों में इसके नेतृत्व की कमान है, जिन्हें सहारा समय एनसीआर समेत 5 न्यूज़ चैनलों को लॉन्च करने का श्रेय हासिल है। जाने-माने मीडिया घरानों के प्रमुख पत्रकारों ने न्यूज़ एक्सप्रेस से नाता जोड़ा है। इसके अलावा, चैनल के पास अत्याधुनिक स्टूडियो, विश्‍वस्तरीय न्यूज़ रूम और नवीनतम टैक्नोलॉजी भी है।

साई प्रसाद मीडिया के बारे में : 1500 करोड़ रुपये के टर्नओवर वाला साई प्रसाद मीडिया ग्रुप फूड, प्रॉपर्टी, फाइनेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन, एनर्जी तथा फिल्म निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है। समूह ने एक मीडिया स्कूल भी खोला है तथा एक साप्ताहिक समाचार पत्र ’हम वतन‘ भी प्रकाशित करता है जो देश के उत्तरी भागों में रहने वाले पाठकों के लिए है। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rahul sharma

    September 29, 2011 at 3:23 pm

    good news hamari subh kamna

  2. sunil kumar gupta

    September 29, 2011 at 6:02 pm

    bahut achcha weldon,yh bihar ke sabhi jilon me cable pr bhi dikhega tb kya hoga aaj tak walon ka.bihar-munger se sunil kumar gupta

  3. Maheshwar Pd

    September 30, 2011 at 6:17 am

    Yashwant ji,

    Aap bhi itne bare patrakar hai ki, jisne jo press notice diya wo chap diya. Are bhai TRP analysis me bahut se groups hai aur Mukesh Kr ka ye daava ki News Express ne Bihar me TRP me top kiya hai, ye kahana sabko gumraha karna hai.. esa he be-buniyadi jhoota daava kabhi P& ne bhi kiya tha, Usne to hordings tak laga diye the. Jis channel me khabro ka koi standard nahi hai, anchor kya bol raha hai use pata he nahi hai, jaha suna hai bare bare naami girami content me maharat hasil log ho waha esi khabro ka hona, Mukesh Kumar ke davo ko jhoota banati hai.

    Me ye sab is liye likh raha ho kyo ki me bhi TV Channel Analyst ho. Aur ek baat ye, Mukesh Kumar , me nahi janta inko, lekin mene jab channel dekhta ho to muje bara ascharya hota hai ki itni jaldi kiase itne bare ads mil gaye, jabki aur channel in ads ke liye bari mara mari karte hai. Jab mene apne ek advertisement company me job karne wale friend ne bataya ki ye sab farzi ads chal rahe hai. Ab is parkar ads chalane ke liye bhi kuch naye rule aane wale hai, is par ad agencies milkar MIB se baat kar rahi hai.

    Aap kud ek samaj daar journalist hai.

  4. raj kaushik

    September 30, 2011 at 6:33 am

    mukesh ji, bahut-bahut badhai.
    – raj kaushik
    re-DLA, ghaziabad

  5. vivek gargachary

    September 30, 2011 at 6:38 am

    my self vivek gargachary from mathura i have 3 year experiance in media and preaent time i work for a2z news channel as a bureau chief, mathura i want to do work with news express please give me a single chance….. mo. 09368657947, 09045782250

  6. धनन्जय राजपूत प्रकृतिवादी

    September 30, 2011 at 2:02 pm

    Maheshwar Pd

    आप को क्या तकलीफ हो रही हें की न्यूज़ एक्सप्रेस trp में कैसे आ गया विज्ञापन कहा से आ गया जाकर उन चैनलो से पूछे जो १०००० से लेकर १००००० लेते हें और पत्रकार बनाते हें उनसे जाकर पूछे पैसा कहा से आता आने वाले समय में न्यूज़ एक्सप्रेस देश का no 1 चेनल बनने वाला हें आप फिर आराम से सब पता कर लेना की विज्ञापन कहा से आता हें

  7. manoj lawania

    October 5, 2011 at 10:24 am

    i want make a rural news reporter. i like news reporter job. i am a post gradute young man in sociology. i want join news express news channel for rural news reporter only at mathura. with out selary. so i hope that you give me a chance.

    manoj lawania
    ph. 9760633424

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...