वरिष्ठ पत्रकार रजत अमरनाथ ने प्रो. अरिंदम चौधरी की कंपनी प्लानमैन मीडिया के मैगजीन द संडे इंडियन से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर इन्वेस्टीगेशन हेड थे. इन्होंने न्यूज एक्सप्रेस में इनवेस्टीगेशन हेड के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है. रजत को खोजी पत्रकारिता का दिग्गज माना जाता है.
रजत ने अपने करियर की शुरुआत अठारह साल पहले दूरदर्शन के साथ की थी. वे डीडी टू के लिए कार्यक्रम बनाते थे. इसके बाद वे जी न्यूज से जुड़ गए. जी न्यूज के लांचिंग टीम के सदस्य रहे. जी पर प्रसारित होने वाली इनसाइड स्टोरी के शुरुआत का श्रेय रजत अमरनाथ को ही जाता है. यहां से इस्तीफा देने के बाद 2002 में सहारा चले आए. यहां भी सहारा की लांचिंग टीम के हिस्सा रहे. यहां से इस्तीफा देने के बाद स्टार न्यूज ज्वाइन कर लिया था. यहां भी खोजी पत्रकारिता पर आधारित कई खबरें कीं. यहां से इस्तीफा देने के बाद द संडे इंडियन चले गए थे.
रजत ने फूलन देवी, जेसिका लाल, क्रिकेट सट्टेबाजी समेत कई विषयों पर खोजी पत्रकारिता की. आतंकवाद, लिट्टे, लश्कर-ए-तैयबा समेत कई खतरनाक संगठनों के काम करने, फंड जुटाने के तरीकों पर खोजी खबरें ब्रेक कीं. खोजी पत्रकारिता के लिए ये लगभग देश के सभी राज्यों यात्रा कर चुके हैं. एक खबर करते समय आजमगढ़ में इन पर कुछ लोगों ने हमला भी कर दिया था.












rajesh kumar
March 21, 2011 at 2:03 pm
good. well done
SHAHID KHAN
April 26, 2011 at 9:49 am
“NEWS EXPRESS” ME RAJAT AMARNATH JI KA HARDIK SWAGAT HAI .ASHA HAI MUJHE AAPKE PATRAKARITA KE ANUBHAV SE KUCHH SEEKHNE KA MAUKA MILEGA…RAJKUMAR SINGH JI JAISE YOGYA PATRAKAR KI TEAM KA, MAI EK ADNA SA SIPAHI HOU…..SHAHID KHAN,KANNAUJ,NEWS EXPRESS,UP.09450106038 [b][/b]
parveen chauhan
June 17, 2011 at 7:59 pm
रजत जी वैसे तो आपके साथ बहुत सारे लोगो की करने इच्छा होगी लेकिन आप से मै बहुत ही इंस्पायर हूं मेरी भी इच्छा आप के साथ काम करने की है मेरा भी काम करने की कुछ इस तरह की इच्छा है यदि चाहे तो अपनी टीम मे शामिल कर लो मेरे नं -8439331780