
सत्येंद्र
सत्येंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में रविवार से सब एडिटर के रूप में की थी. बाद में इन्हें रविवार का चीफ सब एडिटर बना दिया गया. संडे आब्जर्बर में स्पेशल करेस्पांडेंट तथा ब्यूरोचीफ रहे. प्रभात खबर के भी ब्यूरोचीफ बने. दिल्ली में करेंट न्यूज के एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में भी काम किया. फिर बीएजी के जरिए इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़ गए. बीएजी में ये एडिटोरियल को-आर्डिनेटर और स्पेशल करेस्पांडेंट रहे. टीवी, लाइव दिल्ली को भी पॉलिटिकल एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दीं. भोजपुरी न्यूज चैनल हमार टीवी के भी ब्यूरोचीफ रहे. इसके बाद कोलाकात में ही पी7 न्यूज के ब्यूरो हेड बने. यहां से इस्तीफा देने के बाद वे न्यूज एक्सप्रेस से जुड़ गए थे.
खबर है कि हिंदुस्तान, भागलपुर के एनई विवेक श्रीवास्तव का तबादला मुजफ्फरपुर के लिए कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें रामेंद्र सिन्हा की जगह मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा है. हिंदुस्तान आने से पहले विवेक आई नेक्स्ट, पटना को अपनी सेवाएं दे रहे थे.











