अमर उजाला, बरेली से पंकज अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है. पंकज एडमिन में थे तथा एचआर भी देखते थे. उन्होंने अपना इस्तीफा आगरा तबादला किए जाने के बाद दिया है. पंकज ने आगरा जाने में असमर्थता जताते हुए संस्थान को अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि अब वो अपने किसी प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से बरेली से ही 1998 में की थी. वे अमर उजाला के जालंधर, धर्मशाला और लखनऊ यूनिट की लांचिंग भी करा चुके हैं.












munish kumar
January 3, 2011 at 8:07 am
Amar ulaza koin likh diya kam se kam Amar Ujala hi likh dete