
पंकज वर्मा
वरिष्ठ पत्रकार पंकज वर्मा साधना न्यूज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कम एडिटर बनाए गए हैं. इनके जिम्मे यूपी-उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी रहेगी. साधना के यूपी चैनल की लांचिंग इन्हीं के नेतृत्व में होगा. वे पिछले ढाई दशक से इस फील्ड में सक्रिय हैं. मूलत: पटना के रहने वाले पंकज वर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 1985 में टाइम्स ऑफ इंडिया से की थी.
1995 में वे राष्ट्रीय सहारा से जुड़े. यहां से इस्तीफा देने के बाद एशियन एज, अहमदाबाद से वाइस प्रेसिडेंट के रूप में जुड़ गए. फिर वहां से चीफ जनरल मैनेजर के रूप में नवभारत, नागपुर पहुंचे. 2000 में हिंदुस्तान टाइम्स के जीएम कम यूनिट हेड बनकर लखनऊ पहुंचे. अखबार के प्रिंटर तथा पब्लिशर भी रहे. जीएम के रूप में इंडियन एक्सप्रेस ज्वाइन किया. जनसत्ता एक्सप्रेस के संपादक भी रहे. इसके बाद युनाइटेड भारत के संपादक बने. यहां से छोड़ने के बाद वाइस प्रेसिडेंट कम एडिटर बनकर जैन टीवी पहुंचे. अब साधना के साथ जुड़ गए हैं. साधना यूपी की टीम तैयार करने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर है.
लेमन न्यूज, मुंबई से शाहिद अंसारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टर थे. इन्होंने

शाहिद
अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. इन्हें यहां करेस्पांडेंट बनाया गया है. शाहिद ने अपने करियर की शुरुआत आईटीएन न्यूज के साथ शुरू की थी.यहां से इस्तीफा देकर पी7 न्यूज पहुंचे. इसके बाद लेमन ज्वाइन कर लिया था. शाहिद की गिनती तेज तर्रार रिपोर्टरों में की जाती है. 26/11 मुंबई हमलों के दौरान इन्होंने कही बेहतरीन स्टोरियां की थी.
pankaj dubey
May 11, 2011 at 9:40 am
esme koi do raay nhi ki sahid bhai ki pratibha me koi kami hai
अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है.to unko hardik badayi ho
r k sharma
May 11, 2011 at 2:38 pm
आलोकजी के संस्थान ने सुप्रियाजी को सम्मानजनक अनुकम्पा दे कर यह साबित किया है कि पत्रकारिता जगत में अभी संवेदनाएं कायम हैं और उदार लोगों की कमी नहीं है| सुप्रियाजी ने भी घनीभूत पीड़ा के इस मुकाम पर घर से निकल कर साबित किया है कि वे चुनौतियों का सामना कर सकती हैं| सोनिया गांधी हों या सुप्रिया रॉय …वक्त और हालात कई बार ऐसे मोड़ पर ला खड़े करते हैं कि नारी हिम्मत से ही आगे बढ़ कर जमाने के सामने एक नजीर पेश कर पाती हैं| शुभकामनाएं तो साथ हैं ही| प्रबंधन और खास करके दमदार पत्रकार साबित हुए अनुरंजन झा को साधुवाद |
deepa
May 12, 2011 at 3:27 pm
many congratulations to mr pankaj verma on his new assignment as senior vice president SADHNA CHANNEL my best wishes are always .with him
Jainendra Jyoti
May 16, 2011 at 7:40 pm
Sadhna News ke VP ko Badhai